विज्ञापन

मुस्लिमों के 50-60 मुल्क तो हिंदुओं का एक राष्ट्र मांगना क्या गलत है? NDTV क्रिएटर्स मंच पर बोले अक्षत गुप्ता

'द हिडन हिंदू' के लेखक अक्षत गुप्ता ने NDTV क्रिएटर्स मंच पर हिंदू राष्ट्र की मांग को वाजिब ठहराया. उन्होंने कहा कि जब दुनिया में 50-60 इस्लामिक और 60-70 क्रिश्चियन देश हो सकते हैं तो एक हिंदू देश मांगना गलत नहीं है.

अक्षत गुप्ता.
NDTV
वाराणसी:

'द हिडन हिंदू' के लेखक अक्षत गुप्ता ने 'NDTV क्रिएटर्स मंच' में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने हिंदू राष्ट्र की मांग को वाजिब ठहराया. उन्होंने कहा कि जब दुनिया में ईसाइयों, मुसलमानों, बौद्ध और यूहदियों का देश है तो हिंदू राष्ट्र मांगने में कुछ गलत नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि हमारी पहचान भगवा रंग है.

उन्होंने कहा कि 'आप में से कोई यहां ऐसा शख्स बैठा है जिसको 'मैं हिंदू हूं' बोलने में शर्म आती है, लज्जा आती है? क्योंकि मेरा मानना है कि आप किसी भी समुदाय विशेष के हो अगर भारत में हैं तो थोड़े से हिंदू तो हैं.'

हिंदू राष्ट्र की मांग पर क्या बोले?

हिंदू राष्ट्र की मांग को आप कैसे देखते हैं? इस पर अक्षत गुप्ता ने कहा कि देश दुनिया के अंदर है और जैसे पूरी दुनिया देश के साथ चलेगी वैसा ये देश दुनिया के साथ चलेगा.

उन्होंने कहा कि 'अगर 50-60 देश इस्लामिक देश हैं. अगर 60-70-80 देश क्रिश्चियन देश है, एक बौद्ध देश है, एक यहूदी देश है. तो एक हिंदू देश मांगना कुछ गलत नहीं है.'

उन्होंने कहा कि वह इंडिया भी नहीं बोलते. उन्होंने कहा कि 'इंडिया एक एनोलॉजी है जिसका फुल फॉर्म है 'इंडिपेंडेंट नेशन डिक्लेयर्ड इन अगस्त'. अगर आप लोगों को सही लगे तो हिंदुस्तान बोलिए.'

Latest and Breaking News on NDTV

अक्षत गुप्ता ने पाकिस्तान को पापियों का देश बताया. उन्होंने कहा 'अफगान जहां रहते हैं वह अफगानिस्तान है. पापी जहां रहते हैं वह पाकिस्तान है. वैसे ही हिंदू जहां रहते हैं वह हिंदुस्तान होना चाहिए.'

'हम भगवा रंग से पहचाने जाते हैं'

NDTV क्रिएटर्स मंच पर अक्षत गुप्ता ने कहा कि हमारी पहचान का रंग भगवा है. हम भगवा रंग से पहचाने जाते हैं.

उन्होंने कहा, 'भगवा रंग कौन-कौन से रंग को मिलाकर बनता है? आपको पता है? लाल और पीला. लाल प्रतीक है खून का और खतरे का. पीला प्रतीक है शांति का, ठंडक का और चंदन का. अब अगर आपके सामने सफेद कुर्ते की जगह मैं भगवा पहनकर आऊं तो यह आपके ऊपर है कि आपको मेरे भगवा में कौन सा रंग दिखेगा?'

उन्होंने कहा, 'आप मुझसे तैश से बात करेंगे, बदतमीजी से बात करेंगे, गुस्सा दिखाएंगे तो मैं चाहूंगा कि मेरे भगवे में आपको लाल दिखे. आप मुझसे प्यार से मिलेंगे तो मैं आपको अपनी तरफ से चंदन-ठंडक देकर जाऊंगा.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NDTV Creator's Manch, Akshat Gupta, Hindu Rashtra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com