- दिल्ली जल बोर्ड ने 26 से 27 फरवरी तक पानी की आपूर्ति बाधित रहने की सूचना दी
- द्वारका सब सिटी, महावीर एन्क्लेव, विजय एन्क्लेव, उत्तम नगर सहित कई इलाकों में पानी की सप्लाई 48 घंटे तक बंद
- जल बोर्ड ने सभी निवासियों से पानी का पर्याप्त स्टोर करने का आग्रह करते हुए इमरजेंसी टैंकर नंबर भी उपलब्ध कराए
दिल्लीवालो के लिए पानी से जुड़ी जरूरी खबर है. दिल्ली जल बोर्ड की दी सूचना के अनुसार, 26 और 27 फरवरी को कई इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी. दिल्ली जल बोर्ड ने बताया कि 26 फरवरी को भी सुबह 11 बजे से 27 फरवरी सुबह 11 बजे तक पानी नहीं आएगा. DJB ने पानी के टैंकर्स के लिए इमरजेंसी नंबर भी जारी कर दिए हैं.
क्या है वजह?
दिल्ली जल बोर्ड ने अपने ओर से दी गई सूचना में बताया कि द्वारका जल शोधन संयंत्र (Dwarka WTP) पर भाग्य विहार क्षेत्र में नई बिछाई गई 1500 मिमी व्यास की द्विन रॉ वॉटर लाइन को मौजूदा 1500 मिमी द्विन रॉ वॉटर मेन से जोड़ने (इंटरकनेक्शन) के कार्य के कारण जल आपूर्ति 48 घंटे के लिए बाधित रहेगी. पानी की सप्लाई 25 फरवरी से बाधित है और 27 फरवरी तक ये समस्या बनी रहेगी.
!!Water Alert!!
— Delhi Jal Board (@DelhiJalBoard) February 24, 2026
Due to work of interconnections of newly laid 1500mm dia twin raw water line to separate the existing 1500mm dia twin raw water main of Dwarka WTP at Bhagya Vihar Water supply will not be available for 48 Hrs. from 11:00 AM on 25.02.2026 to 11:00 AM on… pic.twitter.com/pim7KnGViX
जल बोर्ड ने दिल्ली के इन इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रहने की बात कही है.
समय अवधि: 26.02.2026 को प्रातः: 11:00 बजे से 27.02.2026 को प्रातः: 11:00 बजे तक
➤द्वारका सब सिटी
➤महावीर एन्क्लेव
➤विजय एन्क्लेव
➤उत्तम नगर समूह कॉलोनियां
➤पोचनपुर
➤भरथल
➤अंबरही गांव
➤मधु विहार
➤सागरपुर
➤कैलाश पुरी
➤दुर्गा पार्क
➤मंगला पुरी
➤राज नगर फेज-I एवं II
➤बगडोला गांव
➤बिजवासन
➤धुलसिरास
➤बिंदापुर
➤सेवक पार्क
➤भारत विहार
➤सीतापुरी
➤राजा पुरी
➤जीवन पार्क
➤इंद्र पार्क
➤मिलाप नगर
➤चाणक्य प्लेस
➤अर्जुन पार्क
➤लक्ष्मी विहार
➤बजरंग एन्क्लेव
➤मकसूदाबाद
➤नया बाजार
➤विजय पार्क
➤साईं बाबा एन्क्लेव
➤नांगली सकरावती गांव & एक्सटेंशन
➤राणा जी एन्क्लेव
➤श्याम विहार समूह कॉलोनियां
➤रोशनपुरा समूह कॉलोनियां
➤दीनपुर गांव
➤मटियाला
➤पालम
➤विश्वास पार्क
➤साध नगर भाग-I एवं II
➤नन्हे पार्क, बामनोली गांव
➤शाहबाद मोहम्मदपुर गांव
➤कापसहेड़ा गांव
➤आईजीआई एयरपोर्ट
➤आईआईसीसी (यशोभूमि)
➤नजफगढ़ टाउन एवं आसपास के क्षेत्र
इमरजेंसी नंबर भी उपलब्ध
दिल्ली जल बोर्ड ने कहा कि सभी निवासियों से अनुरोध है कि वे आवश्यकतानुसार जल का पर्याप्त भंडारण कर लें। कार्य अवधि के दौरान पानी के टैंकर निम्नलिखित नंबरों पर उपलब्ध रहेंगे:
केंद्रीय नियंत्रण कक्ष : 011- 23538495, 1916
वॉटर इमरजेंसी नंबर – डी ब्लॉक जनकपुरी: 011- 28521123
वॉटर इमरजेंसी नंबर – द्वारका सब सिटी: 011- 25634274
वॉटर इमरजेंसी नंबर – नजफगढ़ : 8527995818, 18001217744
वॉटर इमरजेंसी नंबर – पश्चिम विहार : 011- 25281197
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं