विज्ञापन

दिल्लीवाले ध्यान दें! अगले 2 दिन इन इलाकों में नहीं आएगा पानी, जल बोर्ड ने वजह भी बता दी

दिल्ली जल बोर्ड की दी सूचना के अनुसार, 26 और 27 फरवरी को कई इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी. दिल्ली जल बोर्ड ने बताया कि 26 फरवरी को भी सुबह 11 बजे से 27 फरवरी सुबह 11 बजे तक पानी नहीं आएगा.

दिल्लीवाले ध्यान दें! अगले 2 दिन इन इलाकों में नहीं आएगा पानी, जल बोर्ड ने वजह भी बता दी
delhi water supply
  • दिल्ली जल बोर्ड ने 26 से 27 फरवरी तक पानी की आपूर्ति बाधित रहने की सूचना दी
  • द्वारका सब सिटी, महावीर एन्क्लेव, विजय एन्क्लेव, उत्तम नगर सहित कई इलाकों में पानी की सप्लाई 48 घंटे तक बंद
  • जल बोर्ड ने सभी निवासियों से पानी का पर्याप्त स्टोर करने का आग्रह करते हुए इमरजेंसी टैंकर नंबर भी उपलब्ध कराए
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्लीवालो के लिए पानी से जुड़ी जरूरी खबर है. दिल्ली जल बोर्ड की दी सूचना के अनुसार, 26 और 27 फरवरी को कई इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी. दिल्ली जल बोर्ड ने बताया कि 26 फरवरी को भी सुबह 11 बजे से 27 फरवरी सुबह 11 बजे तक पानी नहीं आएगा. DJB  ने पानी के टैंकर्स के लिए इमरजेंसी नंबर भी जारी कर दिए हैं. 

क्या है वजह?

दिल्ली जल बोर्ड ने अपने ओर से दी गई सूचना में बताया कि  द्वारका जल शोधन संयंत्र (Dwarka WTP) पर भाग्य विहार क्षेत्र में नई बिछाई गई 1500 मिमी व्यास की द्विन रॉ वॉटर लाइन को मौजूदा 1500 मिमी द्विन रॉ वॉटर मेन से जोड़ने (इंटरकनेक्शन) के कार्य के कारण जल आपूर्ति 48 घंटे के लिए बाधित रहेगी. पानी की सप्लाई 25 फरवरी से बाधित है और  27 फरवरी तक ये समस्या बनी रहेगी. 

जल बोर्ड ने दिल्ली के इन इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रहने की बात कही है.
समय अवधि: 26.02.2026 को प्रातः: 11:00 बजे से 27.02.2026 को प्रातः: 11:00 बजे तक
➤द्वारका सब सिटी
➤महावीर एन्क्लेव
➤विजय एन्क्लेव
➤उत्तम नगर समूह कॉलोनियां
​➤पोचनपुर
➤भरथल
➤अंबरही गांव
➤मधु विहार
➤सागरपुर
➤कैलाश पुरी
➤दुर्गा पार्क
➤मंगला पुरी
​➤राज नगर फेज-I एवं II
➤बगडोला गांव
➤बिजवासन
➤धुलसिरास
➤बिंदापुर
➤सेवक पार्क
➤भारत विहार
➤सीतापुरी
➤राजा पुरी
➤जीवन पार्क
➤इंद्र पार्क
➤मिलाप नगर
➤चाणक्य प्लेस
​➤अर्जुन पार्क
➤लक्ष्मी विहार
➤बजरंग एन्क्लेव
➤मकसूदाबाद
➤नया बाजार
➤विजय पार्क
➤साईं बाबा एन्क्लेव
➤नांगली सकरावती गांव & एक्सटेंशन
➤राणा जी एन्क्लेव
➤श्याम विहार समूह कॉलोनियां
➤रोशनपुरा समूह कॉलोनियां
​➤दीनपुर गांव
➤मटियाला
➤पालम
➤विश्वास पार्क
➤साध नगर भाग-I एवं II
➤नन्हे पार्क, बामनोली गांव
➤शाहबाद मोहम्मदपुर गांव
➤कापसहेड़ा गांव
➤आईजीआई एयरपोर्ट
➤आईआईसीसी (यशोभूमि)
➤नजफगढ़ टाउन एवं आसपास के क्षेत्र

इमरजेंसी नंबर भी उपलब्ध 

दिल्ली जल बोर्ड ने कहा कि सभी निवासियों से अनुरोध है कि वे आवश्यकतानुसार जल का पर्याप्त भंडारण कर लें। कार्य अवधि के दौरान पानी के टैंकर निम्नलिखित नंबरों पर उपलब्ध रहेंगे:
​केंद्रीय नियंत्रण कक्ष : 011- 23538495, 1916
​वॉटर इमरजेंसी नंबर – डी ब्लॉक जनकपुरी: 011- 28521123
​वॉटर इमरजेंसी नंबर – द्वारका सब सिटी: 011- 25634274
​वॉटर इमरजेंसी नंबर – नजफगढ़ : 8527995818, 18001217744
​वॉटर इमरजेंसी नंबर – पश्चिम विहार : 011- 25281197

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com