विज्ञापन

दिल्ली विवेक विहार अग्निकांड में दो परिवार खत्म, मरने वालों में डेढ़ साल के पोते से लेकर 58 तक के दादा तक

Delhi Fire Accident: आग इतनी भयानक थी कि लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला. कई लोग अपनी जान बचाने के लिए बाहर की तरफ भागे, जबकि कुछ लोग अंदर ही फंस गए थे. फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है.

दिल्ली विवेक विहार अग्निकांड में दो परिवार खत्म, मरने वालों में डेढ़ साल के पोते से लेकर 58 तक के दादा तक
दिल्ली के विवेक विहार इलाके में लगी भीषण आग में 9 लोगों की मौत.
  • दिल्ली के विवेक विहार में लगी भीषण आग में 9 लोगों की मौत हुई, इसमें डेढ़ साल का बच्चा भी शामिल है.
  • आग सुबह करीब तीन बजे लगी, जिसमें दमकल की बारह से चौदह गाड़ियां मौके पर पहुंचकर दो घंटे बाद आग पर काबू पाई गई.
  • मृतकों में अरविंद जैन, उनकी पत्नी अनीता, बेटा निशांत, बहू आंचल और पोता मास्टर आकाश शामिल हैं.
नई दिल्ली:

Delhi Vivek Vihar Fire Accident: बीती रात दिल्ली के विवेक विहार में लगी आग ने दो परिवार को खत्म कर दिया. इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में डेढ़ साल के पोते से लेकर 58 साल के दादा तक शामिल है. दादा, पोता ही नहीं इस हादसे ने अरविंद जैन के पूरे परिवार को ही खत्म कर दिया. 58 साल के अरविंद जैन, उनकी पत्नी अनीता, बेटा निशांत, बहू आंचल और डेढ़ साल का पोता मास्टर आकाश जैन की इस भीषण हादसे में मौत हो गई. इस भीषण आग में ये सभी लोग इस कदर जले कि यह पहचानना तक संभव नहीं हो सका कि कौन किसकी बॉडी है. 

विवेक विहार अग्निकांड मृतकों के लिस्ट

पहली मंजिल

1. शिखा जैन, पत्नी - नवीन, उम्र - 45 साल

दूसरी मंजिल, पिछला हिस्सा

1. अरविंद, पिता - छोटे लाल, निवासी - B 13, सेकंड फ्लोर, विवेक विहार, उम्र - 60 साल
2. अनीता जैन, पत्नी - अरविंद जैन, उम्र - 58 साल
3. निशांत जैन, पिता - अरविंद जैन, उम्र - 35 साल
4. आंचल जैन, पत्नी - निशांत जैन, उम्र - 33 साल
5. मास्टर आकाश जैन, पिता - निशांत जैन, उम्र - 1.5 साल

तीसरी मंजिल 

1. पति - नितिन जैन, उम्र - लगभग 50 साल
2. पत्नी - शैले जैन, उम्र - लगभग 48 साल
3. बेटा - सम्यक जैन, उम्र - लगभग 25 साल

आग कितनी भीषण थी, वीडियो से समझें

नींद में थे लोग, भीषण थी आग

रविवार तड़के एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने की घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया. यह आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई फ्लोर इसकी चपेट में आ गए. इसमें अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है. जानकारी के मुताबिक, यह आग विवेक विहार फेज-1 के एक बहुमंजिला मकान में लगी थी. जब यह घटना हुई तब लोग नींद में थे.

दमकल की 12-14 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

फायर कंट्रोल रूम को इस हादसे की सूचना तड़के 3:48 बजे मिली थी, जिसके बाद तुरंत पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके के लिए रवाना हो गईं. मौके पर पहुंचने पर पता चला कि बिल्डिंग के दूसरे, तीसरे और चौथे फ्लोर पर आग लगी हुई थी. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दमकल की करीब 12 से 14 गाड़ियां मौके पर लगाई गईं. फायर ब्रिगेड, पुलिस, क्राइम टीम, ट्रैफिक पुलिस और डीडीएमए की टीम ने मिलकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया.

करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 6:25 बजे आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन इसके बाद भी सर्च ऑपरेशन जारी रहा, खासकर ऊपरी मंजिलों पर, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अंदर फंसा न रह जाए.

शाहदरा के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे आग लगने की कॉल मिली थी और तुरंत टीम मौके पर पहुंच गई थी. उन्होंने कहा कि आग पर काबू पाने में करीब दो घंटे लगे, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. बचाव कार्य के दौरान करीब 10 से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. इनमें से दो लोगों को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें इलाज के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल भेजा गया. वहीं, कुछ अन्य घायलों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस आग में कुल नौ लोगों की जान चली गई. यह संख्या और बढ़ भी सकती है, क्योंकि अभी सर्च ऑपरेशन पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है.

Latest and Breaking News on NDTV

स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग इतनी भयानक थी कि लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला. कई लोग अपनी जान बचाने के लिए बाहर की तरफ भागे, जबकि कुछ लोग अंदर ही फंस गए थे. फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस और जांच एजेंसियां हर एंगल से मामले की जांच कर रही हैं.

यह भी पढ़ें - विवेक विहार अग्निकांड में सामने आई बड़ी लापरवाही- बेसमेंट समेत चार मंजिल मकान लेकिन कोई इमरजेंसी Exit नहीं, छत पर ताला

लेखक के बारे में
img
तेजश्री पुरंदरे
Reporter
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Fire, Delhi Fire Accident, Delhi Fire Accident Victims, Delhi Fire Accident Victims List, Delhi Vivek Vihar Fire
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com