- रविशंकर प्रसाद ने कहा- राजधर्म के नाम पर कांग्रेस ने उत्तेजना फैलाई
- सोनिया गांधी ने रामलीला मैदान में कहा था - इस पार या उस पार
- दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग ने जांच हाईकोर्ट जज से कराने की मांग की
दिल्ली में लोगों को किसने भड़काया? इस सवाल पर राजनीति शुरू हो गई है. कानून मंत्री ने कांग्रेस नेताओं पर दिल्ली में आम लोगों की भावना भड़काने का आरोप लगाया, तो कांग्रेस ने पटलवार करते हुए पूछा- लोगों को भड़काने वाले कपिल मिश्रा, प्रवेश वर्मा जैसे बीजेपी नेताओं के खिलाफ आज तक एफआईआर क्यों नहीं दर्ज़ की गई है? दिल्ली में दंगों की आग के लिए जिम्मेदार कौन? इस सवाल पर शुक्रवार को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया कि राजधर्म के नाम पर सोनिया गांधी और कांग्रेस ने लोगों में उत्तेजना फैलाई.
कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा- "सोनिया जी आप अपनी टिप्पणी को देखिए जो आपने रामलीला मैदान में कहा था - इस पार या उस पार. 'इस पार या उस पार' का मतलब है संवैधानिक रास्ते से अलग. ये कौन सा राजधर्म है सोनिया जी. आपने लोगों में उत्तेजना क्यों फैलाई...सोनिया जी मुझे आपसे एक बात पूछनी है कि जब शाहीन बाग में बच्चों को प्रधानमंत्री के खिलाफ हिंसा के लिए उकसाया जा रहा था, तब भी आप खामोश थीं. ये है आपका राजधर्म."
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
कांग्रेस ने जवाब देने में देरी नहीं की. कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने पलटवार करते हुए सवाल उठाया कि लोगों को उकसाने के आरोपी बीजेपी नेताओं के खिलाफ एफआईआर क्यों दर्ज़ नहीं
की जा रही है.
Delhi Violence: घायल एसीपी की आपबीती, क्या हुआ था उस दिन जब हिंसक भीड़ ने घेरा...
अभिषेक मनु सिंघवी, प्रवक्ता, कांग्रेस ने कहा -- "क्या कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR हुई है? क्या प्रवेश वर्मा के खिलाफ FIR हुई है? क्या संगीत सोम के खिलाफ FIR हुई है?"
Delhi Violence : शिव विहार में दुकानें लूटीं, मकान जला दिए गए; अब तक खत्म नहीं हुआ डर
उधर इस राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग ने दिल्ली दंगों की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से करने की मांग की है. ज़फरुल इस्लाम, चेयरमैन, दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग ने कहा- " दिल्ली में जो दंगा हुआ वह नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन को रोकने के लिए किया गया है. हम मांग करते हैं कि इन दंगों की जांच दिल्ली हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराई जाए."
दिल्ली में हिंसा और इधर- दीवान शरीफ मुल्ला मठ के महंत बने, नामकरण हुआ 'शरीफ शिवयोगी'
VIDEO : तोड़ने वालों से जोड़ने वाले ज्यादा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं