- मौसम विभाग ने 11 से 13 मई तक दिल्ली, यूपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है
- दिल्ली-एनसीआर में 11 से 13 मई तक हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं के साथ तापमान 39 डिग्री के आसपास रहेगा
- उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 11 से 14 मई तक तेज आंधी, बारिश और गरज के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा
Rain Alert IMD Weather Update: अगर आप भी बढ़े हुए तापमान और चुभती गर्मी से परेशान हो गए हैं तो मौसम अब आपके लिए राहत लेकर आने वाला है. दिल्ली-यूपी राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में बारिश-आंधी के साथ तेज हवाएं गर्मी के तेवर ढीले कर देंगे. मौसम विभाग ने 11 मई से 13 मई तक येलो अलर्ट जारी किया है. पहाड़ी इलाकों में भी इसका असर देखने को मिलेगा. बता दें कि इस बार अप्रैल के मुकाबले मई के पहले पखवाड़े तक गर्मी का तेज कम ही रहा है. आइए आपको आज और कल के मौसम का हाल बता देते हैं.
दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग ने सोमवार के लिए हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान लगाया है.अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 39 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. दिल्ली में 11-13 मई तक मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान अधिकतम तापमान 39 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक जा सकता है. 12 और 13 मई को भी तापमान इतना ही रहेगा. 14 मई से मौसम साफ हो जाएगा. 16 मई से तापमान 40 डिग्री को छूने लगेगा. पंजाब-हरियाणा की बात करें तो 11 मई से 14 मई तक आंधी-बारिश के साथ तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा. 15 मई के बाद इन दो प्रदेशों में मौसम सामान्य होगा.

पहाड़ी इलाकों का हाल जानिए
11 से 13 मई के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान मुजफ्फरबाद में छिटपुट से लेकर काफी व्यापक हल्की से मध्यम वर्षा/बर्फबारी, छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाएं (40-60 किमी प्रति घंटा की गति तक) चलने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में 11 से 15 मई, उत्तराखंड में 11 से 14 मई के दौरान बारिश-बर्फबारी और तेज हवाओं का दौर देखने को मिलेगा. 11 और 12 मई को जम्मू-कश्मीर - लद्दाख - गिलगित-बाल्टिस्तान - मुजफ्फरबाद में छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है.हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 12 और 13 मई को ऐसा ही मौसम रहेगा.
Dehradun: Amid the Orange Alert issued by the Meteorological Department for May 12 and 13 due to the possibility of rainfall and adverse weather conditions in various parts of the state, especially in the hilly regions, Garhwal Commissioner Vinay Shankar Pandey has appealed to…
— ANI (@ANI) May 11, 2026
यूपी-राजस्थान का हाल कैसे रहेगा?
उत्तर प्रदेश, राजस्थान में भी मौसम के बदलते रुख का असर देखने को मिलेगा. 11 मई से इन दो प्रदेशों में भी मौसम करवट लेगा और तेज आंधी के साथ बारिश और गरजृचमक का दौर देखने को मिल सकता है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 12 और 13 मई को; पूर्वी उत्तर प्रदेश में 13 और 14 मई को; राजस्थान में 11 और 12 मई को छिटपुट हल्की से मध्यम वर्षा, गरज, बिजली और तेज हवाएं (30-60 किमी प्रति घंटा की गति तक) चलने की संभावना है.

इन प्रदेशों का हाल भी जानिए
➔12 से 14 मई के दौरान असम और मेघालय में छिटपुट से लेकर मध्यम स्तर की बारिश, गरज के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं (30-50 किमी प्रति घंटा की गति तक) चलने की संभावना है.अरुणाचल प्रदेश में 12 और 13 मई को, मेघालय में 11 मई को, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 11 से 14 मई के दौरान बिजली गिरने की संभावना है.
➔अरुणाचल प्रदेश में 14 मई को,मेघालय में 11 मई,13,16 मई को, असम में 13 से 16 मई के दौरान; नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 15 और 16 मई को छिटपुट भारी बारिश की संभावना है.

➔बिहार, ओडिशा, उप - हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 11 से 14 मई के दौरान छिटपुट से लेकर मध्यम स्तर की बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाओं ( 40-60 किमी प्रति घंटा की गति तक) की संभावना है. पश्चिम बंगाल में 11 मई को तथा झारखंड में 11 से 16 मई के दौरान भी यही स्थिति रहेगी.
➔अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 11 और 14 से 16 मई के दौरान तथा उप - हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 12 से 14 मई के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.
➔ मध्य प्रदेश में 11 मई को, विदर्भ में 11 मई को, और छत्तीसगढ़ में 11 से 14 मई तक छिटपुट हल्की से मध्यम वर्षा, गरज के साथ बिजली और तेज़ हवाएँ (30-50 किमी प्रति घंटा की गति तक) चलने की संभावना है.
➔तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 11 मई को, केरल और माहे, आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 11 से 14 मई के दौरान छिटपुट से लेकर व्यापक स्तर पर गरज के साथ बारिश, बिजली और तेज हवाएं (30-50 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है.
➔रायलसीमा में 11 से 12 और 14 मई को, तेलंगाना और लक्षद्वीप में 11 मई को, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 12 से 14 मई तक और तटीय कर्नाटक में 10 से 14 मई तक गरज और बिजली गिरने की संभावना है.
➔तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा केरल और माहे में 11 से 16 मई तक और लक्षद्वीप में 10 मई को छिटपुट भारी वर्षा की भी संभावना है.
यह भी पढ़ें- मई की गर्मी में भी कांप रहे हैं लोग, शिमला मनाली से ज्यादा हुआ ठंडा, बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी
यह भी पढ़ें- दिल्ली एनसीआर में बारिश, हिमाचल में बर्फबारी... मौसम फिर लेने जा रहा करवट, IMD ने जारी किया अलर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं