विज्ञापन

Himachal Pradesh Weather: मई की गर्मी में भी कांप रहे हैं लोग, शिमला मनाली से ज्यादा हुआ ठंडा, बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी

Weather Update: हिमाचल प्रदेश में मई में मानसून जैसी बारिश और बर्फबारी ने लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया है. शिमला बना मनाली से भी ज्यादा ठंडा बन गया है. मौसम विभाग ने 11-13 मई तक 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

Himachal Pradesh Weather: मई की गर्मी में भी कांप रहे हैं लोग, शिमला मनाली से ज्यादा हुआ ठंडा, बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी
Himachal Weather Update
Chatgpt

Snowfall alert in Himachal Pradesh: देश के पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक मौसम के मिजाज में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. कहीं तेज धूप तो कहीं बेमौसमी बरसात और बर्फबारी ने तापमान का पूरा गणित बिगाड़ दिया है. हिमाचल प्रदेश में मई के महीने में भी मानसून जैसी स्थिती बनी हुई है. जिससे निचले और मैदानी इलाकों में गर्मी का असर न के बराबर है. राहत की बात यह है कि इस महीने कहीं भी हीटवेट लोगों को परेशान नहीं कर रही है. मौसम विभाग के जरिए जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 10 मई को मौसम के साफ रहने का अनुमान है. इसके बाद वेस्टर्न डिस्टरवेंट एक्टिव होगा, जिससे 11 से 13 मई तक राज्य में मौसम कहर बरपाएगा.

मई में ठिठुरा शिमला, मनाली को भी पीछे छोड़ा

शुक्रवार शाम से पिछले 24 घंटे में तापमान की बात की जाए तो केलांग में रात का समय सबसे ठंडा रहा और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि ऊना में दिन के समय सबसे अधिक गर्मी रही और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया.

दिलचस्प बात यह है कि मई के महीने में शिमला अन्य हिल स्टेशनों मनाली और कल्पा से भी अधिक ठंडा हो गया है. शिमला में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री नीचे चल रहा है.

अधिकत्तम तापमान में गिरावट दर्ज

शनिवार को राज्य के औसत अधिकतम तापमान में सामान्य से 1.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. पौंटा साहिब में अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री, बरठीं में 31.8 डिग्री, कुफरी में 15.2 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 25.1 डिग्री, मंडी में 31.2 डिग्री, कांगड़ा में 32.3 डिग्री, मनाली में 24 डिग्री, सोलन में 27 डिग्री, नाहन में 27.6 डिग्री, उना में 34 डिग्री, धर्मशाला में 29 डिग्री, कल्पा में 24.6 डिग्री, भुंतर में 30.5 डिग्री, सुंदरनगर में 32.4 डिग्री और शिमला में 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा. 

बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी

बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी
Photo Credit: Website

11 मई से फिर बिगड़ेगा मौसम, 'ऑरेंज अलर्ट' जारी

 शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को आने वाले दिनों में ताजा अपडेट जारी किया है. जिसके तहत 11 मई से निचले, मध्य और ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और हिमपात का अनुमान जताया है क्योंकि 10 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है.जिसके तहत चार ए 12 और 13 मई को  कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों के लिए छिटपुट स्थानों पर बिजली चमकने, तेज हवाएं (40-50 किलोमीटर प्रति घंटा) चलने और गरज के साथ बूंदाबांदी का ‘ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
Agency
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Himachal Weather Update, Shimla Weather, Weather Update, Himachal May Weather, Weather News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com