विज्ञापन

उत्तराखंड में खराब रहेगा मौसम, चार धाम तीर्थयात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह; बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

Char Dham Weather Advisory: पहाड़ों में कुछ स्थानों पर बारिश, बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं. उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने की आशंका के चलते चार धाम यात्रियों को भी सलाह बरतने को कहा गया है.

उत्तराखंड में खराब रहेगा मौसम, चार धाम तीर्थयात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह; बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
उत्तराखंड में मौसम खराब होने की है आशंका.

Char Dham Yatra: पहाड़ों में अगले कुछ दिन मौसम खराब रहने की आशंका है, जिसका असर जन-जीवन पर पड़ेगा. इसके लिए लोगों को सलाह और जागरूक रहने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग ने खासकर उत्तराखंड के लिए मौसम के प्रतिकूल बने रहने की आशंका जताई है और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है. उत्तराखंड में चल रही चार धाम तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए भी अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी है. IMD (आईएमडी) का कहना है कि 12 और 13 मई को पहाड़ी इलाकों में बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 48 घंटों के दौरान उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों विशेष रूप से अत्यंत ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और मौसम खराब रहेगा. पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज और हिमपात हो सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पहाड़ों में कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है.

गढ़वाल के आयुक्त विनय शंकर पांडे ने श्रद्धालुओं को मौसम की नवीनतम रिपोर्ट से अवगत रहने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों को मौसम की नवीनतम जानकारी प्राप्त करनी चाहिए और पूरी सावधानी के साथ अपनी यात्रा की योजना बनानी चाहिए.

पहाड़ी इलाकों का हाल जानिए 

11 से 13 मई के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान मुजफ्फरबाद में छिटपुट से लेकर काफी व्यापक हल्की से मध्यम वर्षा/बर्फबारी, छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाएं (40-60 किमी प्रति घंटा की गति तक) चलने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में 11 से 15 मई, उत्तराखंड में 11 से 14 मई के दौरान बारिश-बर्फबारी और तेज हवाओं का दौर देखने को मिलेगा. 11 और 12 मई को जम्मू-कश्मीर - लद्दाख - गिलगित-बाल्टिस्तान - मुजफ्फरबाद में छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 12 और 13 मई को ऐसा ही मौसम रहेगा.

ये भी पढ़ें- Char Dham Pilgrims Death: 18 दिनों में चार धाम यात्रा पर आए 29 श्रद्धालुओं की मौत, खराब सेहत बनी मौत की वजह

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com