दिल्ली के सुल्तानपुरी में एक अजीबोगरीब घटना (Delhi Crime) सामने आई है. एक महिला ने गुस्से में आकर कथित तौर पर अपने पति का दाहिना कान काट लिया. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि काटे जाने के कारण उसके दाहिने कान का ऊपरी हिस्सा टूट गया और उसे सर्जरी करानी पड़ी. पीड़ित शख्स ने इलाज के बाद पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.
ये भी पढ़ें-"पापा, मुझे बचा लो": कैसे एक डेटिंग ऐप पर जाल में फंसे जयपुर के युवक को मिली मौत
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
लड़ाई के बाद काटा पति का कान
पुलिस ने कहा कि शिकायत के बाद भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 324 (जानबूझकर खतरनाक हथियारों या साधनों से चोट पहुंचाना) के तहत महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है. शिकायतकर्ता ने पुलिस से कहा, 'मैं 20 नवंबर को सुबह करीब 9:20 बजे अपने घर के बाहर कूड़ा फेंकने गया था. मैंने अपनी पत्नी से घर की सफाई करने के लिए कहा. जैसे ही मैं घर लौटा, मेरी पत्नी ने एक अज्ञात मुद्दे को लेकर मुझसे लड़ना शुरू कर दिया.'
कान काटने वाली पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत
उसने पुलिस को आगे बताया कि उसकी पत्नी ने उससे घर बेचकर हिस्सा देने के लिए कहा, ताकि वह बच्चों के साथ अलग रह सके. पीड़ित ने पुलिस से कहा, 'मैं घर से बाहर जा रहा था, तभी उसने मुझे पीछे से पकड़ लिया और गुस्से में आकर मेरा दाहिना कान इतनी जोर से काटा कि मेरे कान का ऊपरी हिस्सा कट गया. मेरा बेटा मुझे इलाज के लिए मंगोलपुरी के संजय गांधी अस्पताल ले गया.' जिसके बाद उसे रोहिणी के जयपुर गोल्डन अस्पताल में सर्जरी करानी पड़ी.
पुलिस ने कहा कि उनको 20 नवंबर को एक अस्पताल से हमले की जानकारी मिली और मामले की जांच के लिए एक टीम भेजी गई, जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ.
ये भी पढ़ें-जन्मदिन मनाने के लिए दुबई नहीं ले जाने से नाराज पत्नी ने पति को ऐसा मुक्का मारा कि मौत हो गई
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं