दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (DTC) के 10 हजार बस मार्शल की बहाली और उन्हें परमानेंट करने की मांग को लेकर शनिवार को दिल्ली सचिवालय में जमकर हंगामा हुआ. दरअसल, BJP विधायकों ने आज इस मामले को लेकर CM आतिशी से मुलाकात की. जिसके बाद CM ने इमरजेंसी कैबिनेट मीटिंग बुलाई और DTC बस मार्शलों को रेगुलराइज करने का रेजोल्यूशन साइन किया. इसके बाद AAP के विधायकों ने BJP विधायकों को इस रेजोल्यूशन पर LG वीके सक्सेना के दस्तखत कराने के लिए LG ऑफिस चलने को कहा. लेकिन, सचिवालय के बाहर विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ऐसा करने से आनाकानी करते रहे. इसी को लेकर AAP और BJP विधायकों के बीच हाइवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया. यहां तक कि दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने विजेंद्र गुप्ता के पैर पकड़ लिए.
इसके बाद आम आमदी पार्टी के कई दूसरे नेता भी जमीन पर लेटने लगे. वो BJP के विधायकों को घेर कर अपने साथ जाने के लिए मनाने लगे. बाद में जब BJP के सभी विधायक मान गए, तो दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी BJP नेता विजेंद्र गुप्ता की गाड़ी में LG के दफ्तर तक गईं. AAP के सभी विधायक भी अपनी गाड़ियों में वहां पहुंचे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

वीरेंद्र सचदेवा ने LG से करवाई कुछ मार्शलों से मुलाकात
इसी बीच दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने LG से बात कर कुछ बस मार्शल की मुलाकात उनसे करवाई. LG ने सभी बस मार्शल को आश्वासन दिया कि एक हफ्ते में इसका कोई न कोई समाधान निकाला जाएगा.
AAP नेताओं को LG से मिलने नहीं दिया गया
दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के नेताओं को LG से मिलने नहीं जाने दिया. इसको लेकर सौरभ भारद्वाज और दूसरे नेताओं ने LG दफ्तर के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिसके बाद सभी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया.

CM ने क्या कहा?
CM आतिशी ने कहा, "हमने कैबिनेट की इमरजेंसी मीटिंग में प्रस्ताव पास किया है. अब आगे का काम BJP को LG से कराना है. अब गेंद BJP के पाले में है, लेकिन वो राजनीति कर रही है. बस मार्शल को भड़काने का काम कर रही है."
AAP कर रही नौटंकी
विजेंद्र गुप्ता ने AAP सरकार पर आरोप लगाया है कि DTC के 10 हजार मार्शलों की नौकरी बहाल करने में AAP नौटंकी कर रही है. इन युवाओं के अरमानों को कुचल कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. उन्होंने कहा कि 10 हजार मार्शलों को नौकरी पर बहाल करने के लिए जो भी जरूरी है वह किया जाए. BJP विधायक दल अपना पूरा सहयोग देने को तैयार है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं