- 12 मई को DDA की ओर से यमुना बाजार इलाके की इन 310 मकानों पर नोटिस चस्पां दी गई थी.
- शुक्रवार रात को यहां मुनादी करवाई गई कि ये इलाका यमुना नदी के किनारे हैं, यहां के मकानों को गिराया जाएगा.
- सुबह तक मकान खाली कर दो. इसके बाद शनिवार को सुबह तक सैकड़ों मकान ख़ाली हो गए हैं.
Delhi Yamuna Bazar: दिल्ली में युमना नदी के किनारे करीब 50 साल से आबाद रही बस्ती अब धीरे-धीरे खाली हो रही है. बचपन से बुढ़ापे तक की खट्टी-मिट्ठी यादें लिए अपने घर को खाली कर रहे हैं. सामान बांधे जा रहे हैं. अगला आशियाना कहां होगा, इसकी अभी तक कई लोगों की व्यवस्था नहीं की है. लेकिन आदेश सख्त है, प्रशासनिक मुनादी के बाद लोग घर खाली कर रहे हैं. दरअसल दिल्ली के कश्मीरी गेट के पास स्थित यमुना बाजार इलाके को प्रशासन ने खाली करने का आदेश है. नोटिस के बाद यहां के 310 मकानों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी है.
12 मई को DDA की ओर से यमुना बाजार इलाके की इन 310 मकानों पर नोटिस चस्पां दी गई थी. शुक्रवार रात को यहां मुनादी करवाई गई कि ये इलाका यमुना नदी के किनारे हैं, यहां के मकानों को गिराया जाएगा. लिहाजा सुबह तक मकान खाली कर दो. इसके बाद शनिवार को सुबह तक सैकड़ों मकान ख़ाली हो गए हैं.

घर के सामानों को बांधकर खाली कर रहे लोग.
Photo Credit: NDTV
1100 परिवार और 310 मकान, करीब 10 हजार से ज्यादा की आबादी उजड़ेगी
यमुना बाजार इलाके में 310 मकानों में 1100 परिवार रहते हैं. अब एक-एक कर ये घरों को ख़ाली कर रहे हैं. 62 साल की बसंती देवी बिहार के मधुबनी की रहने वाली हैं और यहां बीते चालीस साल से रहती थी. बसंती देवी कहती हैं कि अब तक यमुना नदी हमें पाल रही थी, जब तक दाना पानी था तब तक थे. अब सरकार कह रही है ख़ाली करो. अपना छोटा सा पुराना घर दिखाते कहती हैं कि अब किराए का मकान खोज रहे हैं. सरकार से लड़ तो पाएंगे नहीं…

घर खाली करने की चिंता के बीच अपनी आपबीती बताती यमुना बाजार की महिला.
Photo Credit: NDTV
यहां रहने वाले सोमेश प्राइवेट जॉब करते हैं. वो बताते हैं कि इस मकान में उनका जन्म हुआ है. जब बना था तब किसी ने नहीं रोका. अब गृहस्थी जम गई तब उजड़ने आ गए. दिल्ली सरकार के सीसीटीवी कैमरे और बिजली के मीटर हर घर में लगे हैं.
O ZONE में होने के वजह से यमुना नदी के किनारे की बस्तियां खतरे में
दरअसल दिल्ली में यमुना बाजार जैसी 94 अवैध कॉलोनियां हैं जो O ZONE में आती है. इसी के वजह से वहां बुलडोजर एक्शन का खतरा मंडरा रहा है. बीते दिनों बुराडी मिलन विहार, जैतपुर गड्डा कॉलोनी, ओखला के कुछ इलाकों में बुलडोजर चला था. हालांकि सरकार का कहना है कि पुराने मकानों को नहीं तोड़ा जाएगा लेकिन हाई कोर्ट ने साफ आदेश दे रखा है कि यमुना नदी के 22 किमी के दायरे में आने वाले मकानों को तोड़ा जाए.

यमुना बाजार इलाके में स्थित एक मंदिर.
Photo Credit: NDTV
यह भी पढ़ें - '200 साल से यहां रह रहे', दिल्ली यमुना बाजार में 310 परिवारों को बेदखली नोटिस मिलने पर क्या बोले लोग?
यह भी पढ़ें - दिल्ली के निगम बोध घाट की यमुना बाजार कॉलोनी को खाली करने का नोटिस, 310 परिवार हटाए जाएंगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं