विज्ञापन

दिल्ली में अगले 2 घंटे सावधान! IMD ने जारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट, इन राज्यों में भी चेतावनी

दिल्ली-NCR में मौसम ने अचानक करवट ले ली. नोएडा समेत कई इलाकों में घने काले बादल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे दिन में ही रात जैसा माहौल बन गया.

दिल्ली में अगले 2 घंटे सावधान! IMD ने जारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट, इन राज्यों में भी चेतावनी
दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश
NDTV

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है. सुबह से जहां उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे, वहीं दोपहर बाद अचानक घने बादल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई. नोएडा के आसमान में काले बादल छाये हुए हैं और अंधेरा हो गया. वहीं जोरदार बारिश भी हो रही है. बारिश के बाद कई रास्तों पर ट्रैफिक भी धीमा हो गया है.

IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में आज दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश की संभावना जताई थी. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में ज्यादा से ज्यादा तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि कम से कम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

अगले दो घंटे रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले दो घंटे के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. दिल्ली-एनसीआर में लगभग 60 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने/तूफान और 15 मिमी/घंटे से अधिक भारी बारिश होने की संभावना है.

आईएमडी की ओर से कहा गया है कि कुछ इलाकों में बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली भी कड़क सकती है. आने-जाने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि गीली और फिसलन भरी सड़कों की वजह से दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में ट्रैफिक पर असर पड़ सकता है.

इन राज्यों में ऑरेंड अलर्ट

  • बिहार: औरंगाबाद, पूर्वी चंपारण, गया, रोहतास
  • छत्तीसगढ़:बलरामपुर-सीजी, जशपुर, सूरजपुर, सरगुजा
  • हरियाणा: अंबाला, कैथल, करनाल, पानीपत, यमुनानगर
  • हिमाचल प्रदेश: सिरमौर
  • झारखंड: गढ़वा, खूंटी, लोहरदगा, पलामू, रामगढ़, रांची
  • मध्य प्रदेश: आगर-मालवा, अशोकनगर, भिंड, भोपाल, छतरपुर, दतिया, गुना, ग्वालियर, मुरैना, निवाड़ी, रायसेन, राजगढ़, सागर, सीहोर, शाजापुर, श्योपुर कलां, शिवपुरी, टीकमगढ़, विदिशा
  • ओडिशा: भद्रक, कटक, जगतसिंहपुर, झारसुगुड़ा
  • उत्तर प्रदेश: अमेठी, चंदौली, गौतमबुद्धनगर, गाज़ीपुर, गाजियाबाद, जौनपुर, मिर्ज़ापुर, प्रतापगढ़-यूपी, रायबरेली, सहारनपुर, सोनभद्र
  • उत्तराखंड: देहरादून
  • पश्चिम बंगाल: बांकुरा, झाड़ग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर, पश्चिम बर्धमान, पुरुलिया

कल भी दिल्ली-एनसीआर में हुई थी बारिश

बुधवार को दिल्ली में ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई थी और कुछ जगहों पर मध्यम से भारी बारिश हुई. कुछ इलाकों में बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली भी कड़की थी. इस दौरान दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में अच्छी-खासी बारिश हुई। पूसा में 51.1 मिमी बारिश हुई, जबकि पीतमपुरा में 64.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। मयूर विहार में 12 मिमी बारिश हुई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Rain, Delhi NCR Weather, Delhi NCR Weather Alert, Delhi NCR Weather Alerts, Delhi NCR Weather Change
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com