विज्ञापन

राजीव चौक, जनपथ, पटेल चौक... दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशन बंद, जहां-तहां फंसे यात्री

कॉकरोज जनता पार्टी के संसद मार्च के बीच दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशन बंद किए जाने की सूचना सामने आई है. इससे बड़ी संख्या में यात्री जहां-तहां फंस गए हैं. जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन बंद किए गए हैं.

राजीव चौक, जनपथ, पटेल चौक... दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशन बंद, जहां-तहां फंसे यात्री
दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशन बंद किए जाने के कारण यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई है.
NDTV
नई दिल्ली:

Delhi Metro stations Closed: दिल्ली में सुरक्षा कारणों से कई मेट्रो स्टेशन बंद किए जाने से परेशानी बढ़ गई है. आज सोमवार का दिन है. सप्ताह के पहले दिन दफ्तर, स्कूल, दुकान जाने वाले यात्री बड़ी संख्या में जहां-तहां फंसे हैं. कॉकरोज जनता पार्टी के संसद मार्च प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो बंद किए जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है. दिल्ली मेट्रो की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन बंद किए गए हैं. 

दिल्ली मेट्रो की ओर से एक्स पर किए गए पोस्ट में पहले यह जानकारी दी गई कि सुरक्षा कारणों से जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन बंद किए गए हैं. थोड़ी देर बाद यह जानकारी दी गई कि राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा शुरू कर दी गई है.

स्टेशन बंद किए जाने को लेकर दिल्ली मेट्रो द्वारा किया गया एक्स पोस्ट.

स्टेशन बंद किए जाने को लेकर दिल्ली मेट्रो द्वारा किया गया एक्स पोस्ट.

मिली जानकारी के अनुसार मंडी हाउस, जनपथ, संसद मार्ग और जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा है. दिल्ली पुलिस हालात पर निगरानी कर रही है. 

मेट्रो के कई स्टेशन बंद किए जाने के बाद यह जानकारी भी सामने आई कि केंद्रीय सचिवालय के केवल गेट नम्बर 4 से बाहर निकल सकते है. मंडी हाउस के बाहर काफी भीड़ इकठ्ठा हो गई है.

वॉयलेट लाइन की मेट्रो तकनीकी कारणों का हवाला देकर जनपथ और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर नहीं रोका गया. यह मेट्रो लालकिले से राजा नाहर सिंह तक जाती है. 

वहीं कई मेट्रो ट्रेन से निकलने वाले यात्रियों को केंद्रीय सचिवालय से बाहर निकलने नहीं दिया जा रहा है. यहां से केवल इंटर चेंज कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें - CJP संसद मार्च के लिए जंतर-मंतर पर जुटे हजारों लोग, दीपके ने भरी हुंकार- हमें कोई नहीं रोक सकता

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Metro, Delhi Metro Station, Delhi Metro Close, Cjp Sansad March Today, Delhi Metro News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com