CJP Sansad March Live Updates: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन और संसद मार्च को लेकर दिल्ली आज छावनी में तब्दील रही. प्रदर्शनकारियों जंतर-मंतर के आसपास के रास्तों के आसपास हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी पहुंचे. प्रदर्शनकारी संसद तक मार्च करने की कोशिश कर रहे थे. कुछ प्रदर्शनकारी संसद भवन के पास तक पहुंच भी गए थे. जंतर-मंतर से संसद तक पुलिस की भारी तैनाती की गई. जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई. रास्ते बंद किए गए. प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया, आंसू गैस के गोले भी दागे. दूसरी तरफ जेपी नड्डा ने कॉकरोज जनता पार्टी के प्रतिनिधियों से बातचीत की. उधर संसद में मॉनसून सत्र का पहला दिन भी हंगामे की भेढ़ चढ़ा. संसद भवन में ही अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान की बैठक भी हुई. कॉकरोज जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर पल-पल अपडेट आ रहे हैं. पढ़ें हर बड़े अपडेट्स...
कॉकरोज जनता पार्टी के संसद मार्च से जुड़ी ये खबरें भी पढे़ं -
'संसद मार्च' को लेकर दिल्ली में हाई अलर्ट; 5000 सुरक्षाकर्मी तैनात, बाहर निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
मैं अनशन खत्म करूंगा अगर... CJP संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का संदेश, गिनाईं 3 शर्तें
CJP Sansad March Live Updates:
CJP Protest: जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट फिर हुआ शुरू
दिल्ली के जंतर-मंतर पर फिर से कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी है. आज पुलिस ने जंतर-मंतर से मंच को हटा दिया था. लेकिन फिर से मंच लगाया जा रहा है.
वहीं केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा से मुलाक़ात के बाद, CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा, "हमने अपनी बात रख दी है. अब फैसला उन्हें करना है. उन्हें युवाओं को न्याय दिलाना होगा, हालांकि, आज पुलिस के जरिए उन्होंने जो बर्बरता दिखाई, उसे देखते हुए मुझे आशा कम लगती है. धर्मेंद्र प्रधान का समय पूरा हो चुका है और उन्हें जाना ही होगा. सवाल यह है कि कब जाएंगे? 12 साल में पहली बार, युवाओं के दबाव के कारण सरकार ने लोगों को बातचीत के लिए बुलाया है. उन्होंने हमें चर्चा के लिए बुलाया. यह अपने आप में इस आंदोलन और विरोध की एक बड़ी जीत है. हमें भरोसा दिलाया गया है कि वे इस मामले पर चर्चा करेंगे और जल्द ही हमें जवाब देंगे."
VIDEO | Delhi: "JP Nadda told us that he would speak to the senior leadership and get back to us, but we have received no response so far," says CJP spokesperson Ashutosh Ranka.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 20, 2026
CJP asks the police or the government to come to Jantar Mantar if they want to initiate talks.… pic.twitter.com/oLzVU3zwbn
जंतर-मंतर पर अभिजीत दीपके हुए बेहोश
दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे CJP प्रमुख अभिजीत दीपके बेहोश हो गए हैं. वो जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं. दीपके दो दिन से अनशन पर थे और आज उन्होंने अपना अनशन तोड़ा था.
संसद मार्ग की ड्रोन फुटेज की जांच की जा रही है: दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कहा कि उसने उस वायरल ड्रोन वीडियो का संज्ञान लिया है जिसमें प्रदर्शनकारियों को संसद मार्ग पर इकट्ठा होते दिखाया गया है और कथित रूप से अनधिकृत तौर पर ड्रोन का संचालन करने के इस मामले की जांच शुरू कर दी है. दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा, 'फुटेज की प्रामाणिकता और ड्रोन संचालन से जुड़ी परिस्थितियों की जांच की जा रही है. कानूनों और ड्रोन नियमों के उल्लंघन के लिए उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
एक पुलिस सूत्र ने कहा कि सोशल मीडिया पर ड्रोन फुटेज सामने आने के बाद जांच शुरू की गई.
हिंसक प्रदर्शन में पाकिस्तानी एंगल की जांच कर रही पुलिस
पुलिस के मुताबिक अब तक 70 लोगों को हिरासत में लिया गया. इनमें से कई लोग छात्र नहीं हैं. हिंसा के पीछे साजिश की भी जांच होगी. पुलिस इस मामले में पाकिस्तान एंगल की भी जांच कर रही है. दरअसल पाकिस्तान के अलग अलग हैंडल से हिंसा को लेकर कई ट्वीट आ रहे और प्रदर्शन को लेकर लगतार अफवाहे फैलाई जा रही है.
जैसे एक ट्वीट में कहा गया कि हिंसा में 7 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई है, 391 घायल हुए हैं और 250 लोग गिरफ्तार हुए हैं. हिंसा भड़काने के मामले अगर किसी राजनीतिक पार्टी की भूमिका सामने आएगी तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी.
कई FIR दर्ज हो रही है. हिंसा में 5 से ज्यादा IPS अफसर घायल हैं, आज हुई हिंसा में 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक घायल हैं.
पुलिस ने आज अलग अलग जगहीं से कई प्रदर्शनकारियों और हिंसा में शामिल लोगों को हिरासत में लिया. पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर हिंसा में शामिल अन्य लोगों की पहचान करेगी. कुल 17 पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बलों के जवान घायल हैं.
CJP Protest LIVE: अनशन जारी रखेंगे सोनम वांगचुक
CJP के प्रदर्शन के बाद सोनम वांगचुक की चिट्ठी सामने आई है. उन्होंने कहा है कि वे अनशन जारी रखेंगे.
पुलिस और अन्य फोर्स के 50 से ज्यादा जवान घायल, हिंसा करने वालों के खिलाफ होगा केस
दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार, आज के प्रोटेस्ट में कई पुलिसकर्मी घायल हुए. पार्लियामेंट पुलिस स्टेशन के आस पास कई गाड़ियों में तोड़ फोड़ की गई. दिल्ली पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है. दिल्ली पुलिस इस मामले में कई केस दर्ज करेगी. कनॉट प्लेस के पास पत्थरबाजी हुई. उसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की.
आज हुई हिंसा में 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक घायल हुए हैं. हिंसा को लेकर पुलिस कई केस दर्ज कर रही है. पुलिस ने आज अलग अलग जगहीं से कई प्रदर्शनकारियों और हिंसा में शामिल लोगों को हिरासत में लिया. पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर हिंसा में शामिल अन्य लोगों की पहचान करेगी.
जेपी नड्डा के साथ मुलाकात के बाद क्या बोले CJP नेता?
कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद कहा, "हमने जेपी नड्डा से दो बार मुलाकात की. बैठक के दौरान हमने अपनी तीन मांगें रखीं. पहली, सोनम वांगचुक को तुरंत रिहा किया जाए. दूसरी, हमारी मांग है कि धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें, उन्हें या तो कैबिनेट से बर्खास्त किया जाए या वे खुद इस्तीफा दें. जब तक उनका इस्तीफा नहीं हो जाता, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा, तीसरी, हमारी मांग है कि NEET की तैयारी करने वाले उन छात्रों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए, जिनमें से 20 से ज्यादा छात्रों की मौत हो चुकी है. हम इन्हीं मांगों को लेकर जेपी नड्डा से मिले,"
अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान की बैठक में पीयूष गोयल भी थे शामिल
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बीच बैठक दोपहर 1:30 बजे शुरू हुई और करीब 4:45 बजे खत्म हुई. पीयूष गोयल भी इस बैठक में शामिल थे.
CJP Protest: दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से की शांति बरतने की अपील की
दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से शांति रखने की अपील की है. पुलिस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'दिल्ली पुलिस सभी प्रदर्शनकारियों से संयम बरतने और शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील करती है. सभी प्रदर्शनकारियों से अनुरोध है कि वे शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करें . किसी भी गैर-कानूनी या हिंसक गतिविधि में शामिल न हों और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा दिए गए कानूनी निर्देशों का पालन करें.
जनता को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अफवाहों, गलत जानकारी या अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें और न ही उन्हें फैलाएं. नागरिकों से अनुरोध है कि वे जानकारी के विश्वसनीय स्रोतों पर ही भरोसा करें और शांति, सद्भाव व कानून-व्यवस्था बनाए रखने में दिल्ली पुलिस का सहयोग करें.'CJP Protest: पुलिस जंतर-मंतर को खाली करा रही
CJP के प्रदर्शन के बीच पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स जंतर-मंतर को खाली करा रही है. विंडसर पैलेस गोल चक्कर पर पुलिस कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों को खदेड़ते हुए हटा रही है.
CJP नेताओं से मिलने के बाद क्या बोले जेपी नड्डा?
CJP नेताओं से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि आज सुबह पहली बार प्रदर्शनकारियों की ओर से सरकार के साथ बातचीत करने का प्रस्ताव आया और सुबह 11:50 AM से ही हमारी बातचीत जारी है. सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुलाकात हुई. उनके डेलीगेशन के साथ विस्तार से पहले मौखिक चर्चा हुई और उनके द्वारा लगभग 4 बजे मुझे लिखित याचिका दी गई. मैंने सभी प्रदर्शनकारियों से अनुरोध किया कि वे अपने धरने को समाप्त करें और सामान्य स्थिति बहाल करने में प्रशासन की मदद करें.
जेपी नड्डा से मिले CJP नेता, सौंपी मांगों की लिस्ट
दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन के बीच CJP नेताओं ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की है. CJP नेताओं ने अपनी मांगों वाला ज्ञापन नड्डा को सौंपा.

सोनम वांगचुक को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराने की मांग पर सुनवाई जारी
दिल्ली हाई कोर्ट में सोनम वांगचुक को प्राइवेट हॉस्पिटल में शिफ्ट करने की गीतांजलि अंगमो की याचिका पर सुनवाई की. वांगचुक के वकील ने कोर्ट को सोनम वांगचुक की हेल्थ कंडीशन (वाइटल्स) के बारे में जानकारी दी. वकील ने कहा कि भले ही सरकारी हॉस्पिटल पर परिवार का अविश्वास गलत हो, फिर भी उन्हें यह चुनने का अधिकार है कि वे कहां भर्ती होना चाहते हैं.
वांगचुक की ओर से सीनियर वकील अखिल सिबल, इस बेंच द्वारा 16 जुलाई को दिए गए उस आदेश को पढ़ रहे हैं जो वांगचुक की सेहत और अंगमो द्वारा हॉस्पिटल में दिए गए आवेदन से जुड़ी PIL पर आया था.
वे तर्क देते हैं कि वांगचुक ICU में नहीं हैं, उन्हें किसी तरह का सपोर्ट नहीं दिया जा रहा है. वे पूरी तरह होश में हैं और साफ-साफ बात कर रहे हैं. वे खुद चिट्ठियाँ लिख रहे हैं.
दिल्ली हाई कोर्ट ने सवाल किया कि क्या डॉक्टर को दवा देने के लिए ICU में ले जाए जाने का इंतजार करना चाहिए? क्या तभी दवा दी जाएगी?
उन्होंने जो भी रिपोर्ट या टेस्ट किया, वह आपके साथ शेयर किया जाना चाहिए था. हम एक्सपर्ट की राय पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते.
कपिल सिब्बल ने कहा कि वांगचुक गिरफ्तार नहीं हैं. आदेश में यह नहीं कहा गया था कि उन्हें इस तरह उठाया जा सकता है. इसलिए, इस घटनाक्रम से भरोसा कम हुआ है, और मेरा कहना है कि कृपया मुझे कहीं और जाने और दूसरी राय (सेकंड ओपिनियन) लेने की अनुमति दें.
CJP Protest LIVE: अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान के बीच बैठक खत्म
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बीच बैठक खत्म हुई. बैठक करीब तीन घंटे तक चली. सूत्रों के अनुसार, गृह मंत्री ने स्थिति का जायजा लिया.
CJP Protest LIVE: दीपके को नहीं किया गया अरेस्ट: सौरभ दास
CJP प्रवक्ता सौरभ दास ने कहा है कि अभिजीत दीपके को अरेस्ट या हिरासत में नहीं रखा गया है. कुछ देर पहले सौरभ ने ही दावा किया गया था कि पुलिस ने दीपके को उठाया है.
CJP Protest LIVE: NTA बोला- दफ्तर में सब कुछ सामान्य
NTA ने भी प्रदर्शनकारियों के NTA दफ्तर में घुसने की खबरों को पूरी तरह से झूठी और बेबुनियाद बताया है. NTA ने कहा कि NTA ऑफिस में स्थिति सामान्य और शांतिपूर्ण है. सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई है.
परीक्षा परिणामों में कथित गड़बड़ियों को लेकर चिंता जताने वाले कुछ उम्मीदवार NTA ऑफिस आए थे. इसके बाद, ऐसे 5-7 उम्मीदवारों को उनके अभिभावकों के साथ NTA अधिकारियों से मिलकर अपनी शिकायतों पर व्यवस्थित तरीके से चर्चा करने की अनुमति दी गई.
वहां पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है.
CJP का दावा, अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया
कॉकरोज जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने का दावा किया गया है. कॉकरोज जनता पार्टी की ओर से दावा किया गया है कि अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है! हम सभी सांसदों से अपील करते हैं कि वे तुरंत सड़कों पर उतरे छात्रों के समर्थन में खड़े हों! पुलिस शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर बेरहमी से कार्रवाई कर रही है और उनकी पिटाई कर रही है.
पुलिस का दावा- NTA दफ्तर में नहीं घुसा कोई प्रदर्शनकारी
प्रदर्शनकारियों के NTA दफ्तर में घुसने की खबर को दिल्ली पुलिस ने बेबुनियाद बताया है. दिल्ली पुलिस ने कहा कि ओखला स्थित NTA दफ्तर में प्रदर्शनकारियों के सुरक्षा घेरा तोड़कर घुसने की खबरें पूरी तरह गलत और बेबुनियाद हैं. पुलिस के मुताबिक, NTA दफ्तर में हालात सामान्य और शांतिपूर्ण हैं, किसी तरह की सुरक्षा में सेंध नहीं लगी है.
परीक्षा परिणाम को लेकर शिकायत करने आए 5 से 7 अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को NTA अधिकारियों से मिलने की अनुमति दी गई थी. मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. दिल्ली पुलिस ने सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर विश्वास करने की अपील की है.
डिंपल यादव को हिरासत में लिया गया, सपा ने किया पोस्ट
समाजवादी पार्टी ने पोस्ट करके जानकारी दी है कि सांसद डिंपल यादव को हिरासत में लिया गया है. डिंपल यादव ने सपा सांसदों के साथ संसद भवन से जंतर मंतर तक मार्च किया था. लेकिन इस बीच उन्हें हिरासत में लिए जाने की खबर आ रही है.
रेल भवन के पास से हटाए गए प्रदर्शनकारी
संसद के पास स्थित रेल भवन के सामने जुटे प्रदर्शनकारियों को वहां से हटा दिया गया है. रेल भवन के सामने का इलाका अब पूरी तरह से खाली हो गया है. इसकी तस्वीरें भी सामने आई है. दूसरी ओर प्रदर्शनकारी ओखला में एनडीए दफ्तर में घुस गए हैं.
#WATCH | Latest visuals from outside Parliament near Rail Bhawan in Delhi. Protesters have dispersed from this area. pic.twitter.com/I5mIiBli59
— ANI (@ANI) July 20, 2026
NTA के ऑफिस में घुसे प्रदर्शनकारी
दिल्ली में चल रहे काकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी NTA के ऑफिस घुस गए हैं, दिल्ली के ओखला में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी का ऑफिस है. जो नीट क एग्जाम कराती है. यहां भी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है. इससे पहले प्रदर्शनकारी संसद भवन तक पहुंच गए थे. जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी.
CJP Parliament March: सोनम वांगचुक की पत्नी भी प्रदर्शन में हुई शामिल
सोनम वांगचुक की पत्नी गीताजली आंग्मो अभी प्रदर्शन में शामिल हुई हैं. संसद के पास प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए भारी फोर्स तैनात है. जो प्रदशर्नकारियों को दूर रखने की मशक्कत रही है.
VIDEO | CJP Parliament March: Sonam Wangchuk's wife Gitanjali J Angmo joins protesters.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 20, 2026
Visuals from Jantar Mantar
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/lWS95pRP8z
अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है. धर्मेंद्र प्रधान संसद भवन में अमित शाह के कक्ष में मुलाकात के लिए पहुंचे थे. दोनों के बीच चर्चा चल रही है. वहीं CJP के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है.
संसद भवन के गेट पर सुरक्षा बढ़ाई गई
काकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए संसद भवन के पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है. प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई है. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले भी छोड़े हैं. संसद भवन के पास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.
अभिजीत दीपके ने तोड़ा अनशन
कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने जंतर-मंतर पर अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है. सोनम वांगचुक ने उनसे भूख हड़ताल खत्म करने की मांग की थी. फिलहाल जंतर मंतर पर बड़ी संख्या में लोग जुटे हैं. इसके अलावा सेंट्रल दिल्ली के कुछ हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट बंद करने की बात भी सामने आई है.
संसद की सुरक्षा बढ़ाई गई
CJP के प्रस्तावित विरोध मार्च को देखते हुए संसद की सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है. मॉनसून सत्र आज से ही शुरू हुआ है. ऐसे में विरोध मार्च को देखते हुए संसद के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. अतिरिक्त पुलिस बल यहां तैनात किया गया है.
सोनम वांगुचक ने सफदरजंग अस्पताल को लिखी चिट्ठी
सोनम वांगुचक ने सफदरजंग अस्पताल को चिट्ठी लिखकर कहा है कि वह पूरी तरह से स्वस्थ है और CJP के प्रदर्शन मार्च में शामिल होना चाहते हैं. उन्होंने पत्र में लिखा है कि उनकी तबियत ठीक है. इसलिए मैं मार्च में शामिल होना चाहता हूं.
सपा सांसदों का जंतर-मंतर तक मार्च
समाजवादी पार्टी के सांसदों ने संसद से जंतर-मंतर तक मार्च शुरू किया है. सांसद डिंपल यादव का कहना है 'देश में हालात ऐसे हैं कि युवा अपनी बात रखना चाहते हैं, लेकिन सरकार न तो उनकी बात सुनने को तैयार है और न ही बातचीत करने को. छात्रों ने बार-बार यह बात कही है और सोनम वांगचुक ने भी सरकार से बातचीत शुरू करने की अपील की है.लेकिन सरकार इतनी अड़ियल और असंवेदनशील है कि वह किसी और की बात सुनने को तैयार नहीं है. जैसा कि मैंने पहले भी कहा है हम छात्रों के साथ खड़े हैं और हम जंतर-मंतर तक मार्च करने जा रहे है.'
किसान संगठनों ने दिल्ली कूच करने का किया ऐलान
किसान संगठनों ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट को समर्थन देने का ऐलान किया है. किसान संगठनों ने आज दिल्ली कूच करने का ऐलान किया था. इसको लेकर सिंघु बॉर्डर पर चौकसी बढ़ा दी गई है. सुबह से ही बड़ी संख्या में हरियाणा पुलिस के जवान बॉर्डर पर तैनात है और चप्पे- चप्पे की कड़ी निगरानी की जा रही है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि दिल्ली में संसद का सत्र चल रहा है ऐसे में कोई भी सामाजिक तत्व वहां प्रवेश न कर सकें उसको लेकर यहां पर निगरानी की जा रही है. हर आने जाने वालों की जांच की जा रही है और यह निगरानी 15 अगस्त तक ऐसे ही रहेगी. हरियाणा पुलिस के जवान बड़ी संख्या में यहां पर तैनात है और पास में ही एक परमानेंट चेकिंग पॉइंट बनाया गया है.
सेंट्रल दिल्ली के कुछ हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट बंद
सेंट्रल दिल्ली के कुछ हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट बंद किया गया है. दिल्ली पुलिस ने NDTV से इस बात की पुष्टि की है. कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों और दिल्ली पुलिस के बीच झड़प भी हुई थी.
CJP के प्रवक्ता को डिप्टी कमिश्नर ले जा रही पुलिस
कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई है. जिसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास को डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर ले जाया जा रहा है. सौरव का कहना है कि हमारी सरकार के साथ बातचीत चल रही है.
अखिलेश यादव बोले-छात्रों की बात सुनना चाहिए
CJP के प्रोटेस्ट को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी को बच्चों की बात सुननी चाहिए. NEET में इतना बड़ा घोटाला हुआ और आज भी लोग सवाल खड़े कर रहे हैं. इस पर छात्रों की बात सुनी जानी चाहिए.
CJP के मार्च के दौरान लाठी चार्च
जंतर-मंतर पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया है. प्रदर्शनकारी संसद की तरफ बढ़ रहे थे. पुलिस उन्हें रोकने में लगी थी. जिसके बाद लाठी चार्ज किया गया है. जंतर मंतर काकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान यह कार्रवाई हुई है.
तीन छात्रों ने भूख हड़ताल खत्म कर दी है
जंतर-मंतर पर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के तीन पदाधिकारियों की भूख हड़ताल खत्म हो गई है. एक्ट्रेस शबाना आज़मी, आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा और एक्टर प्रकाश राज ने छात्रों को पानी पिलाकर तीनों छात्रों की भूख हड़ताल खत्म करवाई.
CJP पार्टी के प्रवक्ता का बयान
काकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा 'प्रशासन सरकार के साथ बातचीत शुरू करने की कोशिश कर रहा है. वे बहुत देर से आए हैं, लेकिन हमने खुले दिल से कहा है कि हम उनसे बात करने को तैयार हैं. अभी तक उनकी तरफ से कोई साफ बात नहीं कही गई है. अब फैसला उन्हें करना है.' वहीं सोनम वागंचुक की हड़ताल को लेकर उन्होंने कहा कि सोनम जी, अभी उनकी हालत स्थिर है और वे अपनी भूख हड़ताल जारी रखे हुए हैं.'
मंडी हाउस मेट्रों के बाहर भीड़ इकठ्ठा
CJP के संसद मार्च का असर दिल्ली मेट्रो पर भी दिख रहा है. केंद्रीय सचिवालय के केवल गेट नंबर चार को खोल दिया गया है, यहां से लोग बाहर निकल सकते हैं. वहीं मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन के बाहर भी काफी भीड़ जुट गई है. जिसके चलते यहां पुलिस भी अलर्ट पर है.
अब भूख हड़ताल तोड़ेंगे AISA के 3 छात्र
AISA के तीन छात्र भी अब भूख हड़ताल तोड़ेंगे. 23वें दिन वह हड़ताल खत्म करेंगे. बताया जा रहा है कि संयुक्त विपक्षी सांसदों, सिविल सोसाइटी के सदस्यों और शिक्षाविदों का एक प्रतिनिधिमंडल भूख हड़ताल करने वालों से अपील करने आया है कि वे भूख हड़ताल से संघर्ष का तरीका बदलें, इस वादे के साथ कि वे संसद सत्र के साथ-साथ सड़कों पर भी संघर्ष में हिस्सा लेंगे. मनोज झा, प्रकाश राज, शबाना आज़मी, प्रशांत भूषण, अमरा राम, राजा राम, योगेंद्र यादव का एक प्रतिनिधिमंडल इन छात्रों से मिला था.
पटेल चौक मेट्रो स्टेशन का एक्जिट बंद
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक कोई मार्च नहीं होगा. मैक्सिमम रेंज केरल भवन तक है. इससे आगे किसी को जाने नहीं दिया जाएगा. वहीं दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर जंतर मंतर के पास पटेल चौक मेट्रो स्टेशन का एक्जिट बंद कर दिया है. जहां किसी को भी बाहर निकलने की इजाजत नहीं है.
CJP Sansad March Live: जंतर-मंतर पर पुलिस और RAF की भारी तैनाती, देखें वीडियो
कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च को लेकर जंतर-मंतर के पास पुलिस के साथ-साथ रैपिड एक्शन फोर्स की भारी तैनाती की गई है. जंतर-मंतर से सामने आए थोड़ी देर पहले के इस वीडियो में आप पुलिस की तैनाती को समझ सकते हैं.
VIDEO | Delhi: Security has been deployed outside Jantar Mantar ahead of the Cockroach Janta Party's proposed march to Parliament to press for education reforms.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 20, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/e9Ky8Avz7a
CJP Sansad March Live: अभिजीत दीपके ने भरी हुंकार- संसद जाने से हमें कोई नहीं रोक सकता
कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च को लेकर पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने कहा, 'भारत के इतिहास का सबसे बड़ा मार्च होने जा रहा है. पिछले 10-12 सालों से इस देश में लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिशें की जा रही हैं. जंतर-मंतर पर एक महीने तक बैठकर आप लोगों ने लोकतंत्र को फिर से जिंदा किया है. देश भर से लोग आ रहे हैं. जब मैं अमेरिका में था, तो लोग मुझसे कहते थे कि कोई भी सड़कों पर नहीं उतरेगा कि यह सिर्फ़ सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड बनकर रह जाएगा. आज जंतर-मंतर की ओर जाने वाली चारों सड़कों को देखिए; वे पूरी तरह से भरी हुई हैं... संसद जाने से हमें कोई नहीं रोक सकता."
#WATCH दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने कहा, "भारत के इतिहास का सबसे बड़ा मार्च होने जा रहा है। पिछले 10-12 सालों से इस देश में लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिशें की जा रही हैं। जंतर-मंतर पर एक महीने तक बैठकर आप लोगों ने लोकतंत्र को फिर से ज़िंदा किया… pic.twitter.com/h46f0HI9iD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 20, 2026
बिना अनुमति मार्च पर रोक: दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि 'चलो संसद' मार्च के लिए अनुमति नहीं दी गई है. ऐसे में अनधिकृत मार्च को संसद क्षेत्र की तरफ नहीं बढ़ने दिया जाएगा. दरअसल, आज से संसद का मॉनसून सत्र शुरू हो रहा है. ऐसे में यहां सुरक्षा व्यवस्था और ज्यादा सख्त कर दी गई है. ऐसे में मार्च को लेकर जंतर-मंतर से लेकर संसद भवन तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.
जंतर-मंतर पर चल रही हलचल
जंतर-मंतर सुबह से ही हलचल तेज हो गई है. यहां पुलिस ने तीन लेयर बैरिकेडिंग लगाई है. पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच सुबह के वक्त तनातनी भी हुई थी. ऐसे में दिल्ली पुलिस फिलहाल अलर्ट पर है. कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर पर सुबह से ही बैरिकेडिंग कर दी गई है. यहां सुबह से ही लोगों का जुटना भी शुरू हो गया है. पुलिस का कहना है कि मार्च की अनुमति नहीं दी गई है.
सोनम वांगचुक ने रखी तीन शर्ते
सोनम वांगचुक ने भी अपना अनशन खत्म करने को लेकर तीन शर्तें सरकार के सामने रखी हैं. उन्होंने ट्वीट कर बताया कि सरकार शिक्षा व्यवस्था में हालिया नाकामियों, पेपर लीक वगैरह की जिम्मेदारी ले. मैं और CJP की लीडरशिप संसद तक पहुंचें और वहां अलग-अलग पार्टियों के सांसद और नेता हमें भरोसा दिलाएं कि वे अब संसद में यह मुद्दा उठाएँगे. अगर मेरी सेहत या कोई और वजह इसकी इजाजत न दे, तो अलग-अलग पार्टियों के सांसद और नेता इस अस्पताल में आकर उपरोक्त आश्वासन दें.
जंतर-मंतर पर पुलिस अलर्ट
कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च को लेकर सोमवार सुबह से ही जंतर-मंतर पर गहमा गहमी बढ़ गई है. एक तरफ CJP पार्टी संसद मार्च पर अड़ी है. वहीं दिल्ली पुलिस का कहना है कि इ तरह की कोई अनुमति नहीं दी गई है. ऐसे में जंतर मंतर और संसद भवन के बीच आठ लेयर के बेरीकेड लगाए गए हैं. जहां दिल्ली पुलिस से लेकर पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया है. इसके अलावा आरएएफ को भी तैनात किया गया है. इस वक्त जंतर मंतर पर करीब इस वक्त करीब दो हजार के करीब लोग होंगे.