विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो फेज-4: लाजपत नगर-साकेत की मेट्रो में बनेंगे 8 स्टेशन, ग्रेटर कैलाश, चिराग दिल्ली, रिठाला-नरेला से कुंडली तक कनेक्टिविटी, जानें पूरा रूट

दिल्ली मेट्रो की गोल्डन लाइन के तहत फेज-4 में तीन मेट्रो कॉरिडोर बनाए जाने हैं. इसमें लाजपत नगर साकेत जी-ब्लॉक मेट्रो कॉरिडोर, रिठाला-नरेला-कुंडली मेट्रो कॉरिडोर और इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ मेट्रो कॉरिडोर शामिल हैं.

दिल्ली मेट्रो फेज-4: लाजपत नगर-साकेत की मेट्रो में बनेंगे 8 स्टेशन, ग्रेटर कैलाश, चिराग दिल्ली, रिठाला-नरेला से कुंडली तक कनेक्टिविटी, जानें पूरा रूट
Delhi Metro Golden Line Lajpat Nagar to Saket G Block
नई दिल्ली:

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने चौथे चरण में साउथ दिल्ली मेट्रो रूट को एक्सटेंशन देने की तैयारी की है. इसमें देश में पहली बार लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक मेट्रो कॉरिडोर पर 3 कोच वाली छोटी ट्रेनें चलाई जाएंगी. जबकि दिल्ली मेट्रो गोल्डन लाइन से जुड़े फेज-4 में इंद्रलोक, इंद्रप्रस्थ, रिठाला-नरेला, कुंडली को भी विस्तार मिलेगा. साकेत-लाजपत नगर कॉरिडोर की लंबाई 8.38 किमी है और यह दिल्ली मेट्रो नेटवर्क का दूसरा सबसे छोटा कॉरिडोर होगा.आमतौर पर मेट्रो में 6 या 8 कोच होते हैं, लेकिन इस रूट पर खास तौर पर केवल 3 कोच की ट्रेनें चलेंगी. यह कम दूरी के मेट्रो यात्रियों के लिए वरदान बनेगी.3 कोच वाली ट्रेनें इस रूट के प्लेटफॉर्म की लंबाई सिर्फ 74 मीटर होगी. इससे निर्माण कार्य तेज होने के साथ लागत कम आएगी. रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) इसे 2028 तक पूरा करेगा. एक कोच में 300 यात्रियों के साथ 900 यात्री ट्रेन में आएंगे.

मेट्रो कॉरिडोर के 8 एलिवेटेड स्टेशन 

लाजपत नगर साकेत जी-ब्लॉक मेट्रो कॉरिडोर के सभी 8 स्टेशन एलिवेटेड होंगे.इसमें लाजपत नगर मेट्रो के ट्रिपल इंटरचेंज का काम करेगा. यहां से पिंक लाइन और वायलेट लाइन के लिए भी मेट्रो बदल सकेंगे. जबकि चिराग दिल्ली के लिए मैजेंटा लाइन की ट्रेनें बदल सकेंगे. यह टर्मिनल स्टेशन होगा, जहां से यात्री सीधे एयरपोर्ट जाने वाली गोल्डन लाइन एयरोसिटी-तुगलकाबाद पर ट्रांसफर कर सकेंगे.

1. लाजपत नगर
2. एंड्रयूज गंज 
3. ग्रेटर कैलाश-1
4. चिराग दिल्ली
5. पुष्पा भवन 
6. साकेत डिस्ट्रिक्ट सेंटर 
7. पुष्प विहार 
8. साकेत जी-ब्लॉक 

दिल्ली मेट्रो के फेज-4 के प्रायोरिटी कॉरिडोर 

जनकपुरी पश्चिम से आरके आश्रम (29 किमी): ये मैंजेंटा लाइन का विस्तार है, जो पश्चिमी दिल्ली में राजौरी गार्डन, पंजाबी बाग, पटेल नगर, जनकपुरी, विकासपुरी, तिलक नगर, पश्चिम विहार, कीर्ति नगर, मोती नगर और उत्तम नगर की कनेक्टिविटी सुधारेगा. जबकि सेंट्रल दिल्ली में करोल बाग, चांदनी चौक, पुरानी दिल्ली, दरियागंज, राजेंद्र नगर, राजेंद्र प्लेस, पहाड़गंज, नबी करीम और कमला मार्केट को कनेक्टिविटी मिलेगी.

  • मजलिस पार्क से मौजपुर (12.55 किमी): यह पिंक लाइन मेट्रो का हिस्सा है. इसके बनने से पूरी पिंक लाइन एक रिंग मेट्रो रूट में तब्दील हो जाएगी.
  • एयरोसिटी से तुगलकाबाद (23.6 किमी: दिल्ली मेट्रो की गोल्डन लाइन साउथ दिल्ली को सीधे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट से जोड़ेगी.
Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें - दिल्ली मेट्रो के 7 नए रूट का ऐलान, 65 नए स्टेशन बनेंगे, नरेला, नजफगढ़-जोरबाग से पालम तक 97 KM का नेटवर्क बनेगा

दिल्ली मेट्रो फेज-4 में 3 नए मेट्रो कॉरिडोर

दिल्ली सरकार ने लगभग 14,630 करोड़ रुपये से दिल्ली मेट्रो फेज-4 में 3 नए मेट्रो कॉरिडोर को मंजूरी दी है. इनका निर्माण शुरू हो चुका है. इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर (12.4 किमी): इस मेट्रो रूट पर 10 स्टेशन होंगे, जिसमें 9 अंडरग्राउंड बनेंगे. ये सराय रोहिला और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को सीधे जोड़ेगा. रिठाला-नरेला-कुंडली मेट्रो कॉरिडोर (26.5 किमी)में दिल्ली मेट्रो के रिठाला-नरेला को हरियाणा के कुंडली इंडस्ट्रियल सेक्टर तक ले जाएगा, जिसमें 21 स्टेशन होंगे. लाजपत नगर से साकेत जी-ब्लॉक कॉरिडोर (8.4 किमी) तीसरा रूट है.

ये भी पढ़ें - दिल्ली मेट्रो गोल्डन लाइन: 23 KM में 15 स्टेशन, एयरोसिटी से तुगलकाबाद, संगम विहार, फरीदाबाद तक कनेक्टिविटी

ये भी पढ़ें - नजफगढ़ में बनेगा 61 किमी लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर, शिवाजी मार्ग से रोहतक रोड तक हाईस्पीड कनेक्टिविटी, दिल्ली मेट्रो करेगी मदद

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Metro Golden Line, Lajpat Nagar To Saket G Block Metro, Delhi Metro Phase 4, Delhi Metro Phase 4 Golden Line, Rithala Narela Kundli Metro
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com