- उत्तर-पूर्वी जिले की जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में सचिव पद पर कार्यरत जज अमन शव बाथरूम में फंदे से लटकता मिला.
- जज अमन कुमार शर्मा का पत्नी के साथ दो महीने से विवाद चल रहा था और वे अक्सर झगड़ा करते थे.
- जज ने बीती रात पिता को फोन कर अपनी मुश्किलों और जीने में परेशानी की बात कही थी.
Delhi Judge Aman Kumar Sharma Suicide Case: शनिवार को दिल्ली में एक जज का शव उनके घर के बाथरूम में फंदे से लटका मिला. जज की पहचान 30 वर्षीय अमन कुमार शर्मा के रूप में हुई. अमन मूल रूप से राजस्थान के अलवर के रहने वाले थे, जो दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले की जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) में सचिव के पद पर कार्यरत थे. दिल्ली के ग्रीन पार्क स्थित आवास पर पत्नी के साथ रहा करते थे. अब इस सुसाइड केस में चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई है. जज के रिश्तेदारों ने बताया- अमन का पत्नी से विवाद चल रहा था.
पिता को फोन कर कहा था- पापा, जीना मुश्किल हो गया है
जज अमन कुमार शर्मा के एक रिश्तेदार ने बताया कि अमन ने बीती रात करीब 10 बजे पिता को फोन कर कहा था, बहुत परेशान हूं, जीना मुश्किल हो गया है. बेटे के इस फोन के बाद पिता अलवर से दिल्ली पहुंचे. जहां देखा कि बेटा-बहू में झगड़ा हो रहा था. इस दौरान बहू ने कहा-वो यहां से चले जाए नहीं तो पुलिस बुला लेगी. सुबह फिर दोनों में झगड़ा हुआ. फिर जज ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया. बाद में उनका शव बाथरूम में फंदे से लटकता मिला.
#Delhi: कड़कड़डूमा कोर्ट के DLSA सचिव जज अमन कुमार जज ने आज सुबह ग्रीन पार्क घर के बाथरूम में लगाई फांसी जिनकी उम्र महज 30 साल, सफदरगंज हॉस्पिटल ले जाने के बाद डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया, आत्महत्या की वजह घर का कलेश बताया जा रहा है, पुलिस आगे की जांच कर रही है।@DelhiPolice pic.twitter.com/6HieSLInYN
— BUNTY CHOUDHARY JOURNALIST (@Bunty_0143) May 2, 2026
रिश्तेदार ने बताया कि जज का अपनी पत्नी के साथ 2 महीने से विवाद चल रहा है. रिश्तेदार ने पिता के पुलिस में दिए बयान के अनुसार बताया किया जज अमन कह रहा था कि घर में उसका बहुत हस्तक्षेप है. सुसाइड की घटना से कुछ देर पहले तक पति-पत्नी झगड़ रहे थे. पत्नी बहुत तेज-तेज चिल्ला रही थी. अमन फूट-फूट कर रो रहा था.
जज की पत्नी भी न्यायिक अधिकारी
पुलिस के अनुसार, अमन शर्मा ग्रीन पार्क मेन स्थित यू-4ए, प्रथम तल पर रहते थे. शनिवार दोपहर करीब 1:45 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. यह सूचना मृतक के बहनोई शिवम ने दी थी, जो डिफेंस कॉलोनी के बी-ब्लॉक के निवासी हैं. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पत्नी भी न्यायिक अधिकारी हैं और उनका बयान दर्ज किया जा रहा है.
जज के फोन और कॉल डिटेल्स की हो रही जांच
सफदरजंग एन्क्लेव थाना के एक अधिकारी ने बताया कि अमन शर्मा के मोबाइल फोन और कॉल डिटेल्स की जांच की जा रही है, ताकि किसी असामान्य गतिविधि का पता लगाया जा सके. पुलिस ने मृतक द्वारा कार्यालय और घर में इस्तेमाल किए जाने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त कर लिए हैं और उनका विश्लेषण किया जा रहा है.
पुलिस सुसाइड के कारणों को तलाश रही
पुलिस पड़ोसियों और मृतक के सहकर्मियों के बयान भी दर्ज कर रही है, ताकि यह समझा जा सके कि उन्हें यह कदम उठाने के लिए किस कारण ने मजबूर किया. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, अमन शर्मा पहले न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी और सिविल जज के तौर पर भी सेवाएं दे चुके थे.
जज की पत्नी की बहन IAS अधिकारी, जम्मू में पोस्टेड
उन्होंने 2018 में पुणे के एक विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई पूरी की थी और वर्ष 2021 में न्यायिक सेवा में शामिल हुए थे. अक्टूबर 2025 में उन्होंने कड़कड़डूमा कोर्ट स्थित उत्तर-पूर्वी जिले की डीएलएसए में पूर्णकालिक सचिव का पदभार संभाला था. जवान बेटे की मौत के बाद उनके पिता बुरी तरह से टूट चुके हैं. जज की पत्नी की बहन IAS अधिकारी हैं, अभी जम्मू में पोस्टेड हैं.
यह भी पढ़ें - दिल्ली के सफदरजंग में जज ने की आत्महत्या, घर में पंखे से लटका मिला शव
| Helplines | |
|---|---|
| Vandrevala Foundation for Mental Health | 9999666555 or help@vandrevalafoundation.com |
| TISS iCall | 022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm) |
| (If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.) | |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं