विज्ञापन

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की पहली इन-हैंड सैलरी कितनी होती है? ये मिलते हैं फायदे

Delhi Police Constable Salary: दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल की नौकरी के लिए लाखों युवा आवेदन करते हैं. इसके पीछे वजह ये है कि यहां पुलिस के सिपाही को सबसे ज्यादा सैलरी मिलती है.

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की पहली इन-हैंड सैलरी कितनी होती है? ये मिलते हैं फायदे
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की इनहैंड सैलरी

दिल्ली पुलिस में नौकरी करना हजारों युवाओं का सपना होता है. दिल्ली पुलिस में जब भी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती निकलती है तो इसके लिए लाखों आवेदन आते हैं और एक-एक सीट के लिए काफी ज्यादा कॉम्पिटिशन होता है. पुलिस कांस्टेबल भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के मन में सबसे बड़ा सवाल ये होता है कि नौकरी मिलने के बाद पहली सैलरी कितनी मिलती है. साथ ही पुलिस कांस्टेबल को बाकी क्या सुविधाएं मिलती हैं. इसके लिए हमने दिल्ली पुलिस में काम कर रहे एक जवान से बातचीत की, जिन्होंने बताया कि अभी सैलरी का स्ट्रक्चर क्या है. 

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल को कितनी मिलती है सैलरी?

हमने दिल्ली पुलिस में कभी कांस्टेबल रहे राजकुमार से बातचीत की और पूछा कि दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल को कितनी सैलरी मिल रही है. उन्होंने बताया कि डीए और बाकी चीजें मिलाकर सैलरी अभी करीब 50 हजार रुपये तक मिल रही है. इसके बाद जैसे ही प्रमोशन होता है, सैलरी भी बढ़ती जाती है. राजकुमार फिलहाल दिल्ली पुलिस में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पद पर हैं. 

दिल्ली पुलिस में मिलती है सबसे अच्छी सैलरी

दिल्ली पुलिस की नौकरी बाकी राज्यों की तुलना में सैलरी के मामले में काफी अच्छी नौकरी मानी जाती है. दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पद पर भर्ती होने के बाद ट्रेनिंग के दौरान करीब 34 हजार रुपये सैलरी के तौर पर दिए जाते हैं. पहली पोस्टिंग मिलने के बाद पूरी सैलरी करीब 50 हजार रुपये होती है, जिसमें से करीब 3 हजार रुपये का डिडक्शन होता है. यानी इनहैंड सैलरी करीब 47 हजार रुपये तक मिल जाती है. इसमें HRA भी शामिल होता है.  करीब दो साल नौकरी करने के बाद ये इनहैंड सैलरी 50 हजार तक हो जाती है. 

12 नहीं, 13 महीने की सैलरी

दिल्ली पुलिस में 12 महीने नहीं, बल्कि 13 महीने की सैलरी दी जाती है. जनवरी में दो बार सैलरी आती है, जो दूसरी सैलरी होती है, उसमें बेसिक और डीए शामिल होता है. यानी करीब 30 हजार से 35 हजार रुपये मिलते हैं. इसके अलावा यूनिफॉर्म अलाउंस दिया जाता है. साथ ही LTC की सुविधा भी मिलती है. कहीं जा रहे हैं तो उसके लिए ट्रैवल अलाउंस भी दिया जाता है.  

यह भी पढ़ें | UPSC की तैयारी कर रहे दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने जीते 1 करोड़ रुपये, कौन हैं भूषण ठाकरे?

यह भी पढ़ें | पहली बार UPSC को बदलना पड़ा रिजल्ट, 277 से 26 हुई IAS आशुतोष अग्निहोत्री की रैंक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police Constable Salary, Delhi Police Constable In Hand Salary, Delhi Police Jobs, Delhi Police Constable
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com