विज्ञापन

मां-बहन को पीटता था, पिता को मारता था... 9 पुलिसवालों पर चाकू से हमला करने वाले नबील के बारे में क्या पता चला

दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला करने वाले नबील के बारे में पता चला है कि वह बेरोजगार था और अपने परिवार वालों को मारता-पीटता था.

मां-बहन को पीटता था, पिता को मारता था... 9 पुलिसवालों पर चाकू से हमला करने वाले नबील के बारे में क्या पता चला
जामा मस्जिद थाने में घुसकर नबील ने पुलिसवालों पर चाकू से हमला कर दिया था.
NDTV
नई दिल्ली:

पुरानी दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला करने वाला नबील अस्पताल में है. सोमवार को उसे पारिवारिक विवाद के सिलसिले में थाने बुलाया गया था, लेकिन उसने चाकू से हमला कर दिया था. इस हमले में 9 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. अब पुलिस ने बताया है कि उसके पास पॉकेट नाइफ था. 

दिल्ली पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि नबील के पास शार्प पॉकेट नाइफ था. उसने जिस तरह से हमला किया, वह एक तरह से टेरर फैलाने की कोशिश थी. हालांकि, अब तक इस मामले में टेरर एंगल सामने नहीं आया है. 

पुलिस ने बताया कि नबील की सर्जरी हुई है और वह अभी अस्पताल में है. होश में आने पर आईबी के साथ मिलकर पूछताछ की जाएगी.

नबील के बारे में अब तक क्या-क्या पता चला?

पुलिस को नबील के बारे में कई सारी बातें पता चली हैं. पुलिस ने बताया कि अभी तक उसका कोई भी सोशल मीडिया अकाउंट नहीं मिला है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नबील अपने पिता के साथ धार्मिक किताबें छापने का काम करता था, लेकिन क्या ये कुछ और धार्मिक किताब या ऐसा मटैरियल किताबों या इंटरनेट पर पढ़ता था जो ऐसे हमलों के लिए उकसाता है, इसको लेकर जांच की जा रही है.

यह भी बताया जा रहा है कि वह अपने पिता के साथ भी अक्सर मारपीट करता था. उसके पिता की बाद में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी. इतना ही नहीं, वह अपनी मां और बहन को भी पीटता था.

पुलिस सूत्रों ने यह भी बताया कि नबील बेरोजगार था. वह नशा भी किया करता था और उसे खर्च के लिए रोज 200 रुपये चाहिए होते थे.

यह भी पढ़ें | दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में 9 पुलिसवालों को चाकू मारने वाले नबील पर 3 FIR, लगाईं आर्म्स एक्ट समेत ये धाराएं

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: PTI

जामा मस्जिद थाने में कल क्या हुआ था?

सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे के आसपास आरोपी नबील थाने में घुसा. दरवाजे में धक्का मारकर वह थाने में आया. आते ही चिल्लाते हुए बोला- 'मुझे किसने बुलाया.'

कुर्सी पर बैठे सबइंस्पेक्टर अरविंद के गले पर सीधे हाथ मे रखे छोटे से पॉकेट शार्प नाइफ से सीधा गले पर अटैक करता है. पास में खड़े कुछ पुलिसकर्मी उसे काबू करने की कोशिश करते है लेकिन वह चाकू से औरों पर भी हमला करता है.

ये फिर अंदर लॉकअप एरिया में जाता है, फिर वापस आता है. पुलिसकर्मी लाठी से भी उसको रोकने की कोशिश करते हैं, दरवाजे को लॉक करने के लिए दरवाजे में लाठी फंसाते हैं. कद काठी से तगड़ा नबील दरवाजे को तोड़ते हुए बाहर निकलता है, बाहर गेट के जमीन पर लिटाकर एक-दो पुलिसकर्मियों को घायल करता है.

बाहर भागते हुए रास्ते मे एक और पुलिस कर्मी को भी घायल करके फरार होता है. पहली कोशिश रहती है कि सब घायलों को अस्पताल शिफ्ट कराया जाए, कुछ पुलिसकर्मियों को बेहद गहरी चोट लगी थी.

इसके बाद तीन थानों की पुलिस ने उसकी लोकेशन को ट्रैक किया. बहुत तंग गलियों में करीब सवा चार से साढ़े चार बजे के बीच उसे घेर लिया गया और पकड़ने की कोशिश हुई. 

जहां उसे घेरा गया, वहां भीड़ बहुत थी. बहुत भीड़ थी दो गोली मिस भी हुई. लेकिन नबील ने फिर चाकू से हमला किया. इसके बाद आठ राउंड फायरिंग की गई, जिसमें 6 गोलियां उसके पैर में लगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jama Masjid, Police Attack, Nabil, Delhi Police, Delhi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com