विज्ञापन

दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में 9 पुलिसवालों को चाकू मारने वाले नबील पर 3 FIR, आर्म्स एक्ट, रॉबरी समेत लगीं ये धाराएं

नबील कोई काम-धंधा नहीं करता था. नशे की बुरी लत के चलते वह आए दिन परिवार से पैसे मांगता था. पैसे न मिलने पर घर के सदस्यों को बेरहमी से टॉर्चर करता था.प्रताड़ना से तंग आकर नबील की मां और बहन ने जामा मस्जिद थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.

दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में 9 पुलिसवालों को चाकू मारने वाले नबील पर 3 FIR, आर्म्स एक्ट, रॉबरी समेत लगीं ये धाराएं
दिल्ली पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी पर FIR दर्ज.
NDTV
  • दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में चाकू से हमला कर पुलिसकर्मियों को घायल करने वाले आरोपी पर FIR
  • नबील पर पुलिस तीन अलग-अलग FIR दर्ज कर रही है, जिनमें आर्म्स एक्ट और रॉबरी शामिल हैं
  • आरोपी ने थाने में 9 पुलिसकर्मियों पर हमला कर स्कूटी छीनकर पुरानी दिल्ली की गलियों में भागने की कोशिश की
दिल्ली:

दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में सोमवार को हुए खूनी तांडव मामले में आरोपी नबील के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने 3 अलग-अलग FIR दर्ज कर रही हैं. ये FIR 9 पुलिसकर्मियों पर हमले को लेकर दर्ज की गई हैं. डीसीपी सेंट्रल रोहित  के मुताबिक, 3 अलग-अलग घटनाएं हुई हैं.  थाने के अंदर 5 पुलिस कर्मियों को घायल करने के मामले में पुलिस आर्म्स एक्ट, सरकारी कर्मचारी पर हमले करना समेत कई धारों के तहत मुकदमा दर्ज कर रही है.

आर्म्स एक्ट,रॉबरी समेत अन्य धाराओं में FIR

थाने के बाहर एक शख्स से जबरन मारपीट कर स्कूटी छीन फरार होने के मामले में रॉबरी, आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है.वहीं जिस जगह पर पुलिस ने एनकाउंटर कर आरोपी नबील को पकड़ा, वहां पर आरोपी नबील ने 4 पुलिसकर्मियों को चाकू मारकर घायल कर दिया, इस मामले में तीसरी FIR दर्ज की जा रही है. दिल दहलादेने वाली ये घटना सोमवार को दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में हुई. नशेड़ी नबील ने चाकू मारकर कुल 9 पुलिसवालों को घायल कर दिया. उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस घटना के बाद नबील और दिल्ली पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई.पुलिस ने 8 राउंड गोली चलाकर नबील को काबू किया.  

छाने में चाकू मारकर 9 पुलिसकर्मियों को किया घायल

शातिर आरोपी पुरानी दिल्ली की तंग गलियों से अच्छी तरह वाकिफ था. तभी वह पांच पुलिसकर्मियों पर हमला कर छीनी हुई स्कूटी लेकर इन गलियों से होकर भागता रहा.एनकाउंट में उसे 6 गोलियां चलाईं.नबील के ऊपर दिल्ली पुलिस ने तीन FIR दर्ज की हैं.

जामा मस्जिद थाने में हुआ क्या?

यह घटना सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे हुई. नबील नाम के एक शख्स को जामा मस्जिद थाने में उसकी मां और बहन से जुड़े पारिवारिक विवाद की शिकायत के सिलसिले में बुलाया गया था. पूछताछ के दौरान उसने अचानक पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया.चाकू मारते वक्त ये कह रहा था मुझे बुलाने की हिम्मत कैसे हुई हुई. वह 2 SI, 2 हेड कॉन्सेबल और 1 ASI पर हमला कर वहां से किसी की स्कूटी छीनकर भाग निकला. पुलिस उसे जब पकड़ने पहुंची तो उसने फिर हमला कर 4 और पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया. इस घटना में 9 पुलिसकर्मियों की गर्दन और चेहरे पर चोटें लगी हैं. उनको इलाज के लिए संजीवनी अस्पताल ले जाया गया. बाद में उसे  इलाज के लिए सर गंगा राम अस्पताल रेफर कर दिया गया.

नशेड़ी युवक ने थाने में मचाया खूी तांडव

जामा मस्जिद थाने में पारिवारिक विवाद सुलझाने और काउंसलिंग के लिए बुलाए गए एक नशेड़ी युवक ने ऐसा खूनी तांडव मचाया कि पूरा पुलिस महकमा हिल गया. सनकी युवक ने न सिर्फ थाने के अंदर, बल्कि बाहर घेराबंदी के दौरान भी पुलिस टीम पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले किए. इस पूरे घटनाक्रम में कुल 9 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. देखते ही देखते एक पारिवारिक शिकायत खूनी मुठभेड़ में तब्दील हो गई .

नशे की लत के चलते मां-बहन को करता था परेशान

दरअसल नबील कोई काम धंधा नहीं करता था. नशे की बुरी लत के चलते वह आए दिन परिवार से पैसे मांगता था. पैसे न मिलने पर घर के सदस्यों को बेरहमी से टॉर्चर करता था.प्रताड़ना से तंग आकर नबील की मां और बहन ने जामा मस्जिद थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने नबील को थाने बुलाया था ताकि उसे समझाया जा सके.पुलिस को लगा था कि बातचीत से मामला सुलझ जाएगा. लेकिन उनको इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि नबील अपने साथ चाकू लेकर वहां पहुंचा है.बातचीत के दौरान अचानक नबील हैवान बन गया और पुलिस वालों पर ही टूट पड़ा.

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढ़ें-चाकू मारते वक्त क्या कह रहा था नबील... जामा मस्जिद थाने में पुलिस वालों पर हमले की इनसाइड स्टोरी


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Crime, Jama Masjid Thana, Delhi Police Attacked In Jama Masjid, Delhi Police Attacked, Delhi Crime News 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com