दिल्ली के आबकारी नीति केस (Delhi Excise Policy Scam) में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को बड़ा एक्शन लिया. ईडी ने आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) को गिरफ्तार कर लिया है. इस गिरफ्तारी के कुछ देर बाद दिल्ली सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल संजय सिंह के घर पहुंचे. केजरीवाल के साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मौजूद थीं. सीएम केजरीवाल ने संजय सिंह के परिवार से मुलाकात की. केजरीवाल ने ईडी के इस एक्शन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ वो कोर्ट जाएंगे.
संजय सिंह के पिता और पत्नी से मुलाकात के बाद सीएम केजरीवाल ने मीडिया से कहा, "सुबह से शाम तक सारा घर छान मारा. सारे तकीये और गद्दे छान मारे, लेकिन कुछ नहीं मिला. उसके बाद शाम को ये लोग गिरफ्तार करके ले गए. अब चुनाव आ रहे हैं और जब से INDIA गठबंधन बना है, तब से प्रधानमंत्री बुरी तरह से बौखलाए हुए हैं. क्योंकि उनको लग रहा है कि अगर ये अलायंस सफल हो गया, जोकि होगा... तो फिर मोदी हार रहे हैं. वो बुरी तरह से हार रहे हैं. उसी बौखलाहट का नतीजा है कि उनको (संजय सिंह) आज गिरफ्तार किया गया है."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
2024 तक बहुत से लोग गिरफ्तार होंगे
उन्होंने कहा, "अभी तो देखिए 2024 तक बहुत से लोग गिरफ्तार होंगे. न जानें किस-किस को गिरफ्तार करेंगे. संजय सिंह एक शेर हैं. वो कोई घबराने वाला आदमी नहीं है. प्रधानमंत्री को गलतफहमी है कि वो गिरफ्तारियां करके हमें डरा देंगे और झुका देंगे. हम डरने वाले लोग नहीं हैं. हम सच्चाई के रास्ते पर निकले हैं और जो भी इसका खामियाजा होगा उसको हम भुगतेंगे. हम कोर्ट में केस करेंगे और सड़क पर भी लड़ेंगे."
आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार पार्टी
केजरीवाल ने कहा, "आम आदमी पार्टी एक कट्टर ईमानदार पार्टी है. इन लोगों ने हमें बदनाम करने की हर संभव कोशिश कर ली है. पिछले एक साल से इन्होंने शराब घोटाले का नया राग अलापा है. इन लोगों ने हजारों रेड मारी लेकिन इन लोगों को कुछ नहीं मिला. बस जबरन लोगों को गिरफ्तार किए जा रहे हैं."
संजय सिंह गिरफ्तार होने वाले AAP के तीसरे नेता
संजय सिंह आम आदमी पार्टी के तीसरे नेता हैं, जिन्हें किसी केस में जांच एजेंसी ने गिरफ्तार किया है. इससे पहले शराब नीति केस में ही पूर्व डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था. बाद में ईडी भी इस केस की जांच में शामिल हो गई. सिसोदिया 26 फरवरी से तिहाड़ जेल में हैं. आप के एक अन्य नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन को पिछले साल मई में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था.
गिरफ्तारी पर संजय सिंह का वीडियो मैसेज
आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी उनके घर पर ईडी की छापेमारी के कुछ घंटों बाद हुई. जांच एजेंसी के अधिकारियों के ले जाने से पहले एक वीडियो मैसेज में संजय सिंह ने कहा, "मरना मंजूर है, डरना नहीं."
कल कोर्ट में होगी पेशी
ईडी के दफ्तर पर दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री के जवानों की तैनाती बढ़ा दी गई है. यहां बैरिकेडिंग कर दी गई है. संजय सिंह को ईडी के लॉकअप में रातभर रखा जाएगा. सुबह मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में उनकी पेशी होगी. वहां संजय सिंह की कस्टडी की मांग की जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं