साउथ ईस्ट दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके में एक बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है. यहां एक कार ने साइकिल सवाल शख्स को जबरदस्त टक्कर मारी, जिससे उसकी मौत हो गई. साइकिल को टक्कर मारने के बाद कार सवार वहां से फरार हो गया. गाड़ी के नंबर की पहचान कर जब पुलिस आरोपी के घर पहुंची, तो ड्राइवर ने पुलिस स्टेशन में सरेंडर कर दिया. बताया जा रहा है कि एक्सीडेंट के वक्त गाड़ी ड्राइवर हीी चला रहा था.
कार के मालिक ने बताया कि गाड़ी पिछले एक महीने से ड्राइवर के पास ही थी. वह इस कार को बेचना चाह रहे हैं, इसलिए ड्राइवर को दे रखी थी. पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटना का ये मामला 17 अगस्त का है. एक्सीडेंट के बाद मदनपुर खादर के ही निवासी राजेंद्र केहती ने पुलिस को फोन किया था. राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि एक खून में लथपथ एक शख्स सड़क पर पड़ा हुआ है. पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची, तो उसे सड़क किनारे एक शख का शव मिला. वहीं, उसकी साइकिल वहां से लगभग 150 मीटर दूर पड़ी हुई थी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
मृतक की पहचान मदनपुर खादर निवासी राजेश के रूप में हुई है. 34 वर्षीय राजेश पेशे से माली था. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने दुर्घटना के आरोपी प्रदीप गौतम को गिरफ्तार कर लिया है. वह नोएडा के सेक्टर 46 का रहनेवाला है.
साइकिल सवार को टक्कर मारने वाली मर्सिडीज कार यूपी 16 बीएन 5555 मेसर्स एसडीएस इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर रजिस्टर है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. पुलिस ने बताया कि मृतक राजेश का आज पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा.
इसे भी पढ़ें :- बस ड्राइवर की गर्दन कटकर अलग! हरियाणा में ऐसा खौफनाक हादसा कि कांप गया हर कोई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं