- रोबर्ट वाड्रा ने शनिवार को विदेश जाने के लिए दी थी अर्जी
- कोर्ट ने मंजूर की वाड्रा की अर्जी
- दी दो हफ्ते के लिए स्पेन जाने की अनुमति
दिल्ली की एक अदालत ने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा को उपचार और व्यवसाय के सिलसिले में विदेश जाने की अनुमति सोमवार को दे दी. लंदन के 12, ब्रायंस्टन स्क्वायर में 19 लाख पाउंड की संपत्ति खरीदने से जुड़े धनशोधन मामले के आरोपों के बाद वाड्रा धनशोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत जांच का सामना कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: रॉबर्ट वाड्रा ने अग्रिम जमानत को चुनौती देने वाली ईडी की याचिका का विरोध किया
विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने वाड्रा को दो हफ्ते के लिए स्पेन जाने की अनुमति दे दी. अदालत ने उन्हें 25 लाख रुपये की सावधि जमा की रसीद, विदेश में उनका संपर्क ब्योरा और वहां ठहरने का पता सौंपने का निर्देश दिया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अदालत ने जून में उन्हें स्वास्थ्य कारणों से अमेरिका और नीदरलैंड की छह हफ्ते के लिए यात्रा करने की अनुमति दी थी. बहरहाल अदालत ने वाड्रा को ब्रिटेन जाने की अनुमति नहीं दी थी. ईडी ने आशंका जताई थी कि अगर आरोपी को ब्रिटेन जाने की अनुमति दी गई तो वह साक्ष्यों को नष्ट कर सकता है. अदालत ने एक अप्रैल को वाड्रा को सशर्त अग्रिम जमानत देते हुए निर्देश दिया था कि स्थानीय अदालत की पूर्व अनुमति के बगैर वह देश से बाहर नहीं जाएं.
Video: रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, राजीव गांधी का नाम लेकर बीजेपी जनता को मुद्दों से भटकाती है
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं