Delhi Corona Cases: दिल्ली में 8 दिनों के बाद गुरुवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से एक मरीज की मौत हो गई. इसके साथ ही यहां इस जानलेवा वायरस की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 25,084 हो गई. वहीं पिछले 24 घंटे में राजधानी में 28 नए मामले भी सामने आए जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 14,38,373 हो गई. यहां कोरोना संक्रमण दर 0.04 फीसदी हो गई है. पिछले 24 घंटे में 22 मरीज ठीक भी हुए जिन्हें मिलाकर अब तक कुल 14,12,880 इस वायरस को मात देने में कामयाब रहे हैं. इस दौरान दिल्ली में 72,481 टेस्ट किए गए जिनमें 49,734 RTPCR टेस्ट और 22,747 एंटीजन टेस्ट शामिल हैं. इसके साथ ही राजधानी में अब तक कुल 2,67,47,181 टेस्ट किए जा चुके हैं.
- 24 घंटे के दौरान एक मरीज की मौत, 25,084 हुआ दिल्ली में कोरोना से मौत का कुल आंकड़ा (बीते 8 दिनों में कोरोना से नहीं हुई थी एक भी मौत)
- 24 घंटे में आए 28 केस, 0.04 फीसदी हुई कोरोना संक्रमण दर
- सक्रिय मरीजों की संख्या 409
- होम आइसोलेशन में 110 मरीज
- सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 0.028 फीसदी
- रिकवरी दर 98.22 फीसदी
- 24 घंटे में सामने आए 28 केस, कुल आंकड़ा 14,38,373
- 24 घंटे में डिस्चार्ज हुए 22 मरीज, कुल आंकड़ा 14,12,880
- 24 घंटे में हुए 72,481 टेस्ट, टेस्ट का कुल आंकड़ा 2,67,47,181 (RTPCR टेस्ट 49,734 एंटीजन 22,747)
- कंटेन्मेंट जोन्स की संख्या- 94
- कोरोना डेथ रेट- 1.74 फीसदी
बूस्टर डोज देने से गरीब देशों को नुकसान होगा, डब्ल्यूएचओ ने अपनी एक स्टडी में कहा
-
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
पूरे देश की बात करें तो पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना (Covid-19) के 30,570 नए केस सामने आए और 431 लोगों की मौत हुई. इसके साथ ही कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 3,42,923 हो गई. वहीं रिकवरी रेट की बात करें तो ये 97.64% है. पिछले 24 घंटे में 38,303 लोग कोरोना से ठीक हुए जिन्हें मिलाकर कुल 3,25,60,474 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं. वीकली पोजिटिविटी रेट की बात करें तो यह 1.93% है. पिछले 83 दिनों से ये 3 प्रतिशत से नीचे है. डेली पोजिटिविटी रेट 1.94 प्रतिशत है जो कि पिछले 17 दिनों से 3 प्रतिशत से नीचे है.
- - ये भी पढ़ें - -
* दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 28 नए मामले, एक मरीज की हुई मौत
* टीके की दोनों खुराक और कोविड निगेटिव रिपोर्ट के बाद ही चार धाम यात्रा
* कांग्रेस ने PM मोदी के खिलाफ जांच की मांग की, बोली- ICMR ने कोरोना से जुड़े तथ्य छिपाए
* देश में कोरोना के रोजाना के केसों में आई कमी लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय को सता रही त्योहारों की चिंता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं