विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2025

Rekha Gupta Net Worth: कितनी संपत्ति की मालिक हैं दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, पति की आय भी जानिए

Rekha Gupta Net Worth: रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं. वो आज दोपहर रामलीला मैदान में सीएम पद की शपथ लेंगी. यहां जानिए रेखा गुप्ता की संपत्ति.

Rekha Gupta Net Worth: कितनी संपत्ति की मालिक हैं दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, पति की आय भी जानिए
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने जा रहीं हैं रेखा गुप्ता.

Rekha Gupta Net Worth: शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार भाजपा की विधायक बनीं रेखा गुप्ता को भाजपा ने दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुन लिया है. वो आज दोपहर सीएम पद की शपथ लेंगी. रेखा गुप्ता वैश्य समुदाय से आती हैं. साथ ही महिला होने का फायदा भी उन्हें मिला है. रेखा गुप्ता मूल रूप से हरियाणा के जींद की रहने वाली है, लेकिन मात्र 2 साल की उम्र में रेखा का परिवार दिल्ली आ गया था. रेखा पेशे से वकालत करती हैं. इससे पहले वो पार्षद रह चुकी हैं. फिर इस बार के चुनाव में पहली बार विधायक बनी हैं. अब उन्हें दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है. रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा के बाद लोग उनके बारे में जानने को उत्सुक हैं. यहां जानिए रेखा गुप्ता कितनी संपत्ति की मालकिन हैं...

विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के 11 दिन बाद आखिरकार भाजपा ने एक मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी है. बुधवार शाम भाजपा विधायक दल की बैठक में पर्यवेक्षक ओपी धनखड़ और रविशंकर प्रसाद ने भाजपा के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की. 

रेखा गुप्ता की संपत्ति का यह ब्योरा विधानसभा चुनाव के नामांकन के दौरान उनके द्वारा भरे गए हलफनामे से लिया गया है. 
दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की नेटवर्थ.

दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की नेटवर्थ.

रेखा गुप्ता की कुल संपत्ति

रेखा गुप्ता की संपत्ति कुल संपत्ति: ₹5.31 करोड़ (5 करोड़+) 
रेखा गुप्ता पर लोन व अन्य देनदारियां: ₹1.20 करोड़ (1 करोड़+) 
रेखा गुप्ता की वार्षिक आय 
2023-24: ₹6.92 लाख (7 लाख) 
2022-23: ₹4.87 लाख (5 लाख) 
2021-22: ₹6.51 लाख (6.5 लाख) 
2020-21: ₹6.07 लाख (6 लाख) 
2019-20: ₹5.89 लाख (6 लाख) 

रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता की आय
2023-24: ₹97.33 लाख (~97 लाख)
2022-23: ₹64.56 लाख (~65 लाख)
2021-22: ₹23.13 लाख (~23 लाख)

रेखा गुप्ता के पास  मारुति XL6 (2020 मॉडल) कार है, जिसकी कीमत करीब ₹4.33 लाख रुपए बताई गई है.

यह भी पढ़ें - जींद में जन्म, दो साल की उम्र में आईं दिल्ली; कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री

लेखक के बारे में
img
प्रभांशु रंजन
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rekha Gupta, Rekha Gupta Biography, Rekha Gupta Cast, Rekha Gupta BJP, Rekha Gupta New CM Of Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com