विज्ञापन

दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे में 3 लोगों की मौत, कई अब भी मलबे में दबे, रेस्क्यू जारी

Delhi Building Collapsed: दिल्ली में रविवार को बड़ा हादसा हुआ है. राजधानी के सत्य निकेतन इलाके में एक बिल्डिंग गिर गई है. इसमें बड़ी संख्या लोगों के दबे होने की संभावना है.

दिल्ली के सत्य निकेतन में बारिश के बीच बिल्डिंग गिरी.
NDTV
  • दिल्ली के सत्य निकेतन के पास एक इमारत गिर गई. इसमें हॉस्टल संचालित किया जा रहा था.
  • मलबे में बड़ी संख्या में छात्रों के फंसे होने की सूचना है. NDRF डॉग स्क्वाड के साथ बचाव अभियान में जुटी है.
  • इमरजेंसी व्हीकल निकालने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है. जानकारी के मुताबिक ये करीब 75 बेड का पीजी था.
नई दिल्ली:

दिल्ली के सत्य निकेतन के पास एक बिल्डिंग गिरी है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के दबे होने की संभावना है. अब तक 8 घायलों को बाहर निकाला गया है. घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और मलबे को हटाने का काम जारी है. बताया जा रहा है कि हादसा करीब 1 बजकर 30 मिनट के आसपास हुआ. घटना के बाद आसपास की इमारतों को भी खाली करा लिया गया है. इस बिल्डिंग में हॉस्टल संचालित किया जा रहा था. जिससे मलबे में छात्रों के दबे होने की संभावना है. घटना की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली के सीनियर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं.

Updates :-

  • दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हादसे वाली जगह पर पहुंच गई हैं. उनके साथ सांसद बांसुरी स्वराज और कपिल मिश्रा भी मौजूद हैं.
  • हादसे को लेकर दिल्ली पुलिस केस दर्ज कर रही है. वहीं मकान के मालिक आनंद बंसल को खोज रही है. 
  • ये बिल्डिंग करीब एक साल पहले खाली कराई गई थी, लेकिन 2-3 महीने पहले बिल्डिंग में दोबारा से पीजी शुरू हो गया.
  • इमारत गिरने की जगह पर NDRF की टीम और डॉग स्क्वाड भी बचाव अभियान के लिए पहुंच गई है.
  • दिल्ली पुलिस के मुताबिक अभी यह पता नहीं चल पाया है कि कितने लोग फंसे हैं या घायल हुए हैं. अब तक आठ लोगों को बचाया जा चुका है.
  • मलबे से निकालकर तीन लोगों को अस्पताल ले जाया गया है. तीनों मरीज ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हैं. सभी की हालत गंभीर है.
  • भीड़ को कंट्रोल करने के लिए RAF बुलाया गया है. वहीं इमरजेंसी व्हीकल को निकालने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है.
  • इस इमारत के मालिक का नाम आनंद बंसल है. बताया जा रहा है कि वो गुरुग्राम में रहता है. दिल्ली पुलिस इसके बारे में और जानकारी जुटाने में लगी है.
  • 10-15 लोग लंबे वीकेंड पर बाहर गए हुए थे. बिल्डिंग की क्षमता लगभग 50 लोगों की थी. इसलिए, मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, फंसे हुए लोगों की संख्या 30 के आसपास है.
  • शुरुआती जानकारी के मुताबिक ये करीब 75 बेड का पीजी था. यहां एक छात्र का किराया 15 हजार रुपये था.

बिल्डिंग में चल रहा था हॉस्टल

दिल्ली की इस बिल्डिंग में एक हॉस्टल संचालित था, ऐसे में बिल्डिंग गिरने से बच्चों के दबे होने की संभावना है. जिन्हें निकालने का काम शुरू हो गया है. हालांकि कितने बच्चे यहां फंसे हो सकते हैं, इसको लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता है. घटना की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं. जिसमें बिल्डिंग गिरने के बाद स्थानीय लोग भी रेस्क्यू में जुटे हुए हैं. एक युवक को मलबे से बाहर निकाला गया है. 

Latest and Breaking News on NDTV

दिल्ली का रिहायशी इलाका

यह दिल्ली का रिहायशी इलाका माना जाता है. जहां पर कई शैक्षणिक संस्थान होने की वजह यहां पीजी और हॉस्टल चलते थे. जो बिल्डिंग गिरी है, उसमें भी एक हॉस्टल संचालित किया जा रहा था. ऐसे में जैसे ही बिल्डिंग गिरी तो आसपास के लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए और रेस्क्यू में मदद शुरू कर दी है. यह इमारत साउथ कैंपस के सत्य निकेतन के पास बनी हुई थी. जिसमें दिल्ली विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों के दबे होने की संभावना है. यह इमारत दिल्ली विश्वविद्यालय के बिल्कुल पास में बनी हुई है. ऐसे में इस बिल्डिंग में बड़ी संख्या में छात्रों के रहने की जानकारी सामने आ रही है. 

Latest and Breaking News on NDTV

जिस तरह से बिल्डिंग गिरने की शुरुआती तस्वीरें सामने आ रही है. उससे यह बड़ा हादसा लग रहा है. बिल्डिंग में बड़ी संख्या में छात्रों के रहने की संभावना जताई जा रही है. घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. लेकिन यह लापरवाही का बड़ा मामला माना जा रहा है.

गुरुग्राम में रहता है बिल्डिंग का मालिक

बताया जा रहा है कि इस बिल्डिंग का मालिक गुरुग्राम में रहता है. जिसके बारे में दिल्ली पुलिस और जानकारी जुटाने में लगी है. वहीं घटना पर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते दुख जताया है. उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर जारी रखने के निर्देश प्रशासन के अधिकारियों को दिए हैं. सीएम ने लिखा कि वह खुद हादसे पर नजर बनाए हुए हैं.

6 मंजिला इमारत होने की जानकारी

दिल्ली के सत्य निकेतन के पास यह जो इमारत गिरी है. वह 6 मंजिला थी. इसके एक-एक कमरे में कई छात्रों के रहने की बात बताई जा रही है. आसपास बड़ी संख्या में इमारतें एक दूसरे से सटाकर बनाई गई हैं. ऐसे में जैसे ही बिल्डिंग गिरी तो कुछ देर के लिए पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. पूरी बिल्डिंग को हॉस्टल बनाकर ही संचालित किया जा रहा था.

हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल

बिल्डिंग गिरने के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इसकी कुछ तस्वीरे भी सामने आई हैं. घटना के बाद इलाके की बिजली सप्लाई भी रोक दी गई. बिल्डिंग पुरानी बताई जा रही है. जैसे ही बिल्डिंग गिरी तो दूर तक धूल का गुबार दिखाई दिया.

ये वीडियो भी देखिए

रेहड़ी वाले भी नीचे दबे

स्थानीय लोगों ने यहां लापरवाही का आरोप लगाया है. बिल्डिंग को काफी पुराना बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि कुछ रेहड़ी वाले भी बिल्डिंग के नीचे थे, जो मलबे में दब गए हैं. कई दमकल की गाड़ियां मौके पर हैं. जेसीबी मशीन को भी मलबा हटाने के काम में लगाया गया है.

मौके पर एंबुलेंस भी तैनात है, जहां से घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा जा रहा है. ताकि समय से इलाज शुरू किया जा सके. यह पूरा इलाका आरकेपुरम में आता है.

ये वीडियो भी देखिए

कई लोगों के फंसे होने की संभावना

घटना के बाद लोकल पुलिस, फायर, एंबुलेंस और NDRF की टीम भी मौके पर है. रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया गया है. बिल्डिंग ऐसे भरभराकर गिरी है कि पूरा हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया है.

खास बात यह है कि रविवार का दिन होने की वजह से ज्यादातर छात्रों के बिल्डिंग में होने की ही संभावना जताई जा रही है. जबकि सुबह से बारिश का दौर भी जारी था. बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के बैसमेंट में काम चल रहा था, ऐसे में कुछ मजदूरों के दबे होने की भी संभावना है.

ये भी पढे़ंः Delhi Building Collapse LIVE: दिल्ली के सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरी, कई लोगों के दबे होने की सूचना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi News, Delhi Building Collapses, Delhi Building Collapse News, Delhi Building Collapse News 2026, Delhi Building Collapse
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com