विज्ञापन

सचिन नंबर 1, रोहित नंबर 2, शुभमन गिल ने की गौतम गंभीर की बराबरी, वनडे में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले 10 बल्लेबाज

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में कप्तान शुभमन गिल ने 110 रन की पारी खेली, अपनी पारी के दौरान गिल ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. गिल का वनडे में यह 10वां शतक है.

सचिन नंबर 1, रोहित नंबर 2, शुभमन गिल ने की गौतम गंभीर की बराबरी, वनडे में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले 10 बल्लेबाज
शुभमन गिल ने रचा इतिहास

भारत ने पहला वनडे मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ 8 विकेट से जीतने में सफलता हासिल की. अब सीरीज का दूसार मैच 30 सितंबर को गुवाहटी में खेला जाएगा. बता दें कि पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल ने 110 रन की पारी खेली, जो वनडे में उनका 10वां शतक है. गिल ने अपनी शतकीय पारी के दौरान एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. गिल अब वनडे में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में छठे नंबर पर आ गए हैं. ऐसा कर गिल ने गौतम गंभीर को पछाड़ दिया है. गंभीर ने बतौर ओपनर वनडे में 8 शतक लगाने में सफल रहे थे. गिल ने भी 8 शतक बतौर ओपनर वनडे में जमाया है. 

वनडे में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक

  1. सचिन तेंदुलकर 340 पारी- 45 शतक 
  2. रोहित शर्मा- 200 पारी- 32 शतक 
  3. सौरव गांगुली- 236 पारी- 19 शतक 
  4. शिखर धवन- 154 पारी- 17 शतक 
  5. वीरेंद्र सहवाग- 202 पारी- 14 शतक 
  6. शुभमन गिल - 61 पारी- 8 शतक 
  7. गौतम गंभीर - 91 पारी-- 8 शतक 
  8. रवि शास्त्री- 49 पारी- 4 शतक 
  9. नवजोत सिंह सिद्धू- 63 पारी- 4 शतक 
  10. कृष्णम्माचारी श्रीकांत- 145 पारी- 4 शतक 

अब सीरीज का दूसरा मैच गुवाहाटी में खेला जाएगा. भारतीय टीम दूसरे मैच को जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने की कोशिश करेगी. पहले मैच में भारत के बल्लेबाजों ने कमाल की बल्लेबाजी की थी. वहीं, कुलदीप यादव ने 4 विकेट लेकर मैच को पलटने का काम किया था. अब सबकी नजर एक बार फिर विराट कोहली पर होगी. कोहली ने पहले मैच में 139 रन की आतिशी पारी खेली थी जिससे भारत ने मैच 42वें ओवर में ही जीत लिया था. 

दूसरे वनडे के लिए दोनों टीमें

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर.

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टि, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, विटेल लॉज़, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स। मैच दोपहर दो बजे शुरू होगा

ये भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा के नहीं होने के बाद भी यशवीर-रोहित टॉप-3 में, थरंगा नंबर 1, एशियन गेम्स 2026 फाइनल में सबसे दूर भाला फेंकने वाले 10 जैवलिन थ्रोअर

ये भी पढ़ें- कोहली-गिल नहीं, इन 3 अनसंग हीरोज की वजह से मजबूत होती है टीम इंडिया, विराट ने बताया असली हीरो

ये भी पढ़ें- विराट कोहली ने चुने दुनिया के 5 सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, कोई कवर ड्राइव तो कोई सिक्स मारने में नंबर-1

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shubman Singh Gill, Virat Kohli, India Vs West Indies 2026, Sachin Ramesh Tendulkar, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com