तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा दिल्ली में पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी (आप) के लिए प्रचार करेंगे. टीएमसी के सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. टीएमसी सूत्रों ने बताया कि आसनसोल से टीएमसी सांसद सिन्हा एक और दो फरवरी को कम से कम तीन निर्वाचन क्षेत्रों में आप के लिए चुनाव प्रचार करेंगे. इनमें पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र, मुख्यमंत्री आतिशी का कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र और मनीष सिसोदिया का जंगपुरा निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं.
टीएमसी का मानना है कि अभिनेता एवं राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा दिल्ली के पूर्वांचली मतदाताओं को आम आदमी पार्टी की ओर आकर्षित कर सकते हैं. 'पूर्वांचली' का तात्पर्य बिहार और उत्तर प्रदेश से आए प्रवासियों से है। पूर्वांचलियों की शहर में खासी संख्या है. सूत्रों ने बताया कि टीएमसी के कुछ और नेता दिल्ली में चुनाव प्रचार में शामिल हो सकते हैं.टीएमसी ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी को अपना समर्थन देने की घोषणा की है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें-:
AAP की नई 'रेवड़ी', रोजगार से लेकर बुजुर्गों का मुफ्त इलाज तक, जानें घोषणापत्र में क्या-क्या नए वादे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं