दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अब आखिरी चरण में पहुंच गया है. इस बार दिल्ली चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच सीधा मुकाबला बताया जा रहा है. हालांकि, कांग्रेस भी इस चुनाव में अपनी खोई जमीन तलाशते दिख रही है. दिल्ली चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने सोमवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने घोषणापत्र जारी करते समय दिल्ली की जनता से कई बड़े वादे भी किए हैं. आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने इसके माध्यम से दिल्ली की जनता को 15 गारंटी दी है. उन्होंने कहा कि हम अगले 5 साल के लिए दिल्ली के लिए 15 गारंटी जारी कर रहे हैं. इन्हें 5 सालों के अंदर पूरा किया जाएगा.
बता दें कि इस दौरान अरविंद केजरीवाल के साथ मनीष सिसोदिया, आतिशी, संजय सिंह, राघव चड्ढा और सौरभ भारद्वाज समेत कई अन्य नेता मौजूद रहे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आम आदमी पार्टी की 15 गारंटी
- दिल्ली वालों को रोजगार देने का वादा - दिल्ली के निवासियों के लिए रोजगार सृजन के ‘‘ठोस'' कदम का वादा किया.
- महिला सम्मान योजना - महिलाओं को 2,100 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता का आश्वासन देती है.
- संजीवनी योजना - वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘संजीवनी योजना' मुफ्त स्वास्थ्य सेवा प्रदान करेगी.
- पानी के गलत बिल माफ करना - बकाया ‘‘बढ़े हुए'' पानी के बिल को माफ करने का वादा किया गया है
- दिल्ली के लोगों को 24 घंटे साफ पानी मुहैया कराना
- प्रदूषित यमुना नदी को साफ करने और दिल्ली की सड़कों को विश्व स्तरीय बनाने की प्रतिबद्धता.
- डॉक्टर अंबेडकर स्कॉलरशिप योजना - विदेश में अध्ययन करने के लिए अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचति जनजाति (एसटी) के छात्रों को छात्रवृत्ति देने का वादा किया है.
- छात्रों को फ्री बस का सफर मिलेगा, दिल्ली मेट्रो में 50 प्रतिशत कंसेशन
- पुजारी और ग्रंथियों को 18 हजार रुपये हर महीने दिए जाएंगे
- सीवर को ठीक किया जाएगा
- राशन कार्ड खोले जाएंगे - प्रणाली से बाहर रह गए लोगों को राशन कार्ड जारी करने का है वादा.
- ऑटो एवं कैब चालकों को वित्तीय सहायता देने का वादा किया है.
- RWA में निजी सुरक्षा के लिए पैसा - रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) को सुरक्षा गार्ड रखने और स्थानीय सुरक्षा चिंताओं को दूर करने के लिए भी धन दिया जाएगा
- हेल्थ इंशोरेंस की गारंटी
- किरायेदारों को भी मुफ्त बिजली और पानी की गारंटी
- 1दिल्ली की सड़कों को शानदार बनाए जाने की गारंटी
केजरीवाल ने जोर देकर कहा कि अगर आप सत्ता में आती है तो आप की मौजूदा मुफ्त कल्याणकारी योजनाएं जारी रहेंगी, जो दिल्ली के निवासियों को लगभग 25,000 रुपये प्रति माह का लाभ प्रदान करती हैं.
उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि अगर वे सत्ता में आते हैं तो वे इन सभी योजनाओं को बंद कर देंगे. मैं दिल्ली के लोगों से पूछना चाहता हूं, अगर भाजपा इन लाभों को बंद कर देती है तो क्या आप इसका खर्च उठा पाएंगे?''
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे. इन चुनावों को आप सरकार के शासन मॉडल पर जनमत संग्रह के रूप में देखा जा रहा है, जो मुफ्त कल्याणकारी योजनाओं पर बहुत अधिक निर्भर है. (इनपुट भाषा से भी)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं