टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद बॉलीवुड में दहशत का माहौल है. इस घटना ने स्टार्स की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है. कई बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर अपनी चिंता जाहिर की और कड़ी कार्रवाई की मांग की है. अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने इस मामले पर चिंता जाहिर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "क्या हो रहा है???? रविवार को टाइगर श्रॉफ पर हुआ हमला चौंकाने वाला, चिंताजनक, धमकियां और फायरिंग."
टाइगर श्रॉफ के बारे में लिखी ये बात
उन्होंने आगे लिखा, "वे सबसे योग्य पिता जैकी श्रॉफ के बेटे हैं. टाइगर किस्मत से बच गए और उन्हें चोट नहीं आई लेकिन उनके बेचारे ड्राइवर को गंभीर चोटें आई हैं. माननीय मुख्यमंत्री महाराष्ट्र देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे इस गंभीर मामले को लेकर बेहद चिंतित लग रहे हैं. जय हिंद."
What's happening???? Yesterday's shocking, worrying attacks, threats, targeting & firing on most loved star @TIGERSHROFF worthy son of the most worthy father @bindasbhidu. In fact Tiger was lucky to go unhurt, but his poor driver was injured badly. Honble CM, Maharashtra @Dev_Fadnavis & https://t.co/7lovDa6k89. @mieknathshinde seem to be extremely concerned on this serious matter. Jai Hind! @YashwantSinha @MamataOfficial @ArvindKejriwal @SanjayAzadSln
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) October 19, 2026
यह भी पढ़ें | दीवाली का 65 साल पुराना गाना, उजड़ा हुआ गुलशन, बाहर उजाला, मगर दिल में है अंधेरा, मुकेश की आवाज
पवित्रा पुनिया का डर से कांप गया था शरीर
गायक मीका सिंह ने भी इस मामले पर चिंता जाहिर करते हुए सरकार से मामले पर सख्त कार्रवाई की मांग की. गायक ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमे वह कहते हैं, "सभी को मेरा नमस्कार, जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं कि कल रात टाइगर श्रॉफ के ऊपर फाइरिंग हुई. ऊपरवाले की कृपा से वे बच गए. हम भगवान से यही प्रार्थना करेंगे कि वे ऐसे ही तंदुरुस्त रहें."
वीडियो पोस्ट कर उन्होंने लिखा, "मुंबई को हमेशा से भारत के सबसे सुरक्षित शहरों में से एक माना जाता रहा है, जहां लोग, खासकर महिलाएं देर रात भी चलने, काम करने और सफर करने में खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं लेकिन टाइगर श्रॉफ से जुड़ी घटना के बाद, हमारी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं. किसी को भी अपने ही शहर की सड़कों पर डर में नहीं जीना चाहिए. मैं सरकार और संबंधित अधिकारियों से दिल से निवेदन करता हूं कि इस मामले को गंभीरता से लें और हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करें. हमें सख्त कार्रवाई और जवाबदेही की जरूरत है ताकि मुंबई दिन-रात सभी के लिए सुरक्षित शहर बना रहे. टाइगर श्रॉफ के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं."
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं