विज्ञापन

दिवाली के मौके पर 'जहरीली' हुई दिल्ली की हवा, जानिए क्या है आपके शहर का AQI

दिवाली पर दिल्ली का औसत AQI 376 के साथ 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच चुका है. जहांगीरपुरी में 463 दर्ज किया गया. पटाखे, वाहन और पराली से प्रदूषण बढ़ता हुआ नजर आ रहा है.

दिवाली के मौके पर 'जहरीली' हुई दिल्ली की हवा, जानिए क्या है आपके शहर का AQI
दिल्ली की एयर क्वालिटी लगातार खराब हो रही है.
Photo: ANI
  • दिल्ली में 59 स्टेशनों में से 12 में 'गंभीर' और 22 में हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में है.
  • दिल्ली में सबसे खराब AQI जहांगीरपुरी में है, जो 463 है.
  • अनुमान के मुताबिक, 9 नवंबर से कुछ दिनों तक दिल्ली की हवा 'गंभीर' श्रेणी में रहने वाली है.
नई दिल्ली:

दिवाली के मौके पर रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में आ गई. रात तक दिवाली मनाने के बाद इसके और खराब होने की आशंका है. दिन भर का औसत AQI यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स 376 रहा, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है. शहर में धुएं और धूल की एक घनी परत छा गई, जिससे विजिबिलिटी कम हो गई. अनुमान है कि दिवाली के जश्न, वाहनों से निकलने वाले धुएं और पराली जलाने के पीक सीजन की वजह से सोमवार को एयर क्वालिटी 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच जाएगी. रविवार को डेटा कलेक्ट करने वाले 59 मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 12 में हवा की गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में और 22 में 'बहुत खराब' श्रेणी में रही. दिल्ली में सबसे खराब AQI जहांगीरपुरी में 463 दर्ज की गई.

दिल्ली के लिए 'एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम' (EWS) के मुताबिक, 9 नवंबर से कुछ दिनों तक हवा की गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में रहने की संभावना है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, 0 से 50 के बीच का AQI 'अच्छा', 51 से 100 'संतोषजनक', 101 से 200 'मध्यम', 201 से 300 'खराब', 301 से 400 'बहुत खराब' और 401 से 500 'गंभीर' माना जाता है.

कैसी है आपके शहर की हवा?

शहर दर शहर एक्यूआई...

Latest and Breaking News on NDTV
  • फरीदाबाद 326
  • गाजियाबाद 367
  • ग्रेटर नोएडा 348
  • गुरुग्राम 323
  • लखनऊ 315
  • चेन्नई 404
  • आगरा 332
  • अमृतसर 311
  • अहमदाबाद 115
  • अजमेर 139
  • अमरावती 289

अन्य शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स देखने के लिए यहां क्लिक करें. 

मौसम और वायु गुणवत्ता विशेषज्ञों का मानना ​​है कि हवा की गुणवत्ता में यह गिरावट प्रतिकूल मौसमी स्थितियों, दिवाली से जुड़े उत्सवों, वाहनों से होने वाले उत्सर्जन और पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की चरम अवधि के कारण हो सकती है.

EWS के मुताबिक, 6 हजार वर्ग मीटर प्रति सेकंड से कम का वेंटिलेशन इंडेक्स और 10 किलोमीटर प्रति घंटे से कम की औसत हवा की गति, प्रदूषकों को प्रभावी ढंग से फैलने से रोकने के लिए प्रतिकूल है.

रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में PM2.5 सबसे प्रमुख प्रदूषक रहा, जिसमें पटाखों से निकलने वाले उत्सर्जन ने पार्टिकुलेट मैटर (धूल-कणों) के स्तर को और बढ़ा दिया. दिल्ली के लिए 'डिसीजन सपोर्ट सिस्टम' (DSS) के मुताबिक, रविवार को शहर के प्रदूषण में परिवहन क्षेत्र का योगदान सबसे ज्यादा (19 प्रतिशत) रहने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें | दिवाली पर दिल्ली-NCR में AQI खतरनाक लेवल पर, पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से 10 राज्यों में बारिश की संभावना

यह भी पढ़ें | दिवाली पर दिल्ली-एनसीआर में गलती से भी न जलाएं ये पटाखे, हो सकती है 3 साल की जेल और भारी जुर्माना!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi AQI, Bad Air Quality, AQI . Ghaziabad . Noida . Greater Noida . Faridabad . Gurgaon, Air Pollution, Diwali
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com