दिल्ली कैंट क्षेत्र में जेल से जमानत पर छूटकर आए एक अपराधी के स्वागत के लिए निकाली गई रैली में उपद्रव और गुंडागर्दी करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को 83 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक इनमें से 33 लोगों का क्रिमिनल बैकग्राउंड है. पुलिस ने 19 कार और 2 दोपहिया वाहन भी जब्त किये हैं.
जानकारी के मुताबिक तुगलकाबाद एक्सटेंशन का निवासी आबिद अहमद (37) गोविंदपुरी थाने में अपराधी था, जो गुरुवार को तिहाड़ जेल से ज़मानत पर बाहर आया था. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कई कुख्यात सहयोगी और अपराधी दिल्ली कैंट एरिया में उसके स्वागत में 'शो ऑफ परेड' करेंगे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) मनोज सी ने जानकारी देते हुए बताया कि अहमद के समर्थकों को उनकी रैली के दौरान सार्वजनिक उपद्रव और गुंडागर्दी करते हुए पकड़ा गया. रात के तकरीबन साढ़े दस बजे किर्बी पैलेस नाकेबंदी पर मौज-मस्ती कर रहे कुछ लोगों को रोका गया था. 19 चार पहिया और दो दोपहिया वाहनों को जब्त किया गया है. एक किशोर को पकड़ने के अलावा 83 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया.
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से 33 की हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती और शस्त्र अधिनियम के मामलों में पहले से आपराधिक संलिप्तता है.
यह भी पढ़ें:
* ""नुपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर युवक को स्टेटस लगाना पड़ा भारी, दोस्तों ने कर दी पिटाई, 3 गिरफ्तार
* बेटी की हत्या कर मां ने पुलिस को बताई 'आत्महत्या, फिर जांच में हुआ सच का खुलासा
* "फर्जी बैंक वेबसाइट के जरिये लोगों को ठगने के आरोप में चार गिरफ्तार
कैमरे में कैद : 2 साल के बच्चे के लिए हैवान बनी आया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं