मुंबई (Maharashtra) में एक मां ने अपनी ही बेटी की हत्या (Murder) कर उसे खुदकुशी (Suicide) का रंग देने की कोशिश की. लेकिन पुलिस की खोजी नजरों से उसकी साजिश बेनकाब हो गई. अंधेरी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी मां श्रद्धा पत्याने को गिरफ्तार कर लिया है. मुंबई पुलिस जोन 10 के डीसीपी महेश्वर रेड्डी ने बताया कि 15 जून को मेन कंट्रोल को सूचना मिली थी कि अंधेरी पूर्व सहार रोड पर हनुमान बिल्डिंग में एक 19 साल की युवती ने खुदकुशी कर ली है. पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो युवती घर में चटाई पर मृत पड़ी थी. घर में उसके माता-पिता भी मौजूद थे.
मां श्रद्धा ने पुलिस को बताया कि मृतका की उम्र 19 साल है और वो उनकी बड़ी बेटी है जिसका नाम वैष्णवी है. उनकी बेटी मानसिक रूप से कमजोर थी और उसने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लेकिन पंचनामा के दौरान पुलिस को उसके गले पर गोलाकार लिगेचर मार्क दिखा. पुलिस ने डॉक्टरों से सलाह ही ली. डॉक्टरों ने बताया कि मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति के लिए इस तरह खुद फांसी लगा पाना आसान नहीं है. डॉक्टरों की राय के बाद पुलिस ने उसकी मां से सख्ती से पूछताछ की तो मां टूट गई और उसने अपनी बेटी की हत्या की बात कबूल कर ली. मां ने बताया कि बेटी वैष्णवी जन्म से ही मानसिक रूप से बीमार थी और परेशान किया करती थी. इससे तंग आकर उसने हत्या कर फांसी लगाने की झूठी कहानी बनाई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं