विज्ञापन
This Article is From Sep 19, 2019

राजनाथ सिंह ने भारतीय लड़ाकू विमान 'तेजस' में भरी उड़ान, ऐसा करने वाले बने पहले रक्षामंत्री

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत में बने लड़ाकू विमान तेजस में गुरुवार को एलएएल हवाईअड्डे से उड़ान भरी.

Also Read in
  • राजनाथ सिंह ने 'तेजस' में भरी उड़ान
  • तेजस में उड़ान भरने वाले पहले रक्षा मंत्री बने
  • विमान को 3 साल पहले ही वायु सेना में शामिल किया गया था
बेंगलुरु:

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने भारत में बने लड़ाकू विमान तेजस (Tejas) में गुरुवार को एलएएल हवाईअड्डे से उड़ान भरी. वह इस विमान में उड़ान भरने वाले पहले रक्षा मंत्री हैं. इस विमान को 3 साल पहले ही वायु सेना में शामिल किया गया था. अब तेजस का अपग्रेड वर्जन भी आने वाला है. तेजस हल्का लड़ाकू विमान है, जिसे एचएएल ने तैयार किया है. 83 तेजस विमानों के लिए एचएएल को 45 हजार करोड़ रु. का ठेका मिला है. भारत के स्वदेशी और हल्के लड़ाकू विमान तेजस में वो सारी खूबियां हैं जो दुश्मन को हराने की पूरी ताकत रखती हैं. चूंकि ये एक हल्का फाइटर प्लेन है इसलिए इससे दुश्मन पर वार करना भी आसान हो जाता है. यह चीन और पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों को कड़ी टक्कर दे रहा है. 

तेजस ने रचा इतिहास: INS हंसा पर हुआ लैंड, ऐसा लैंडिंग करने वाला भारत बना दुनिया का छठवां देश

इससे पहले विंग कमांडर अभिनंदन ने वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ के साथ लड़ाकू विमान मिग-21 में उड़ान भरी थी. अभिनंदन ने पठानकोट एयरबेस से दोपहर में उड़ान भरी थी और कुछ मिनट की फ्लाइंग के बाद उनका मिग बेस स्टेशन पर लैंड हो गया था. बता दें कि ड्यूटी पर लौटने के बाद विंग कमांडर अभिनंदन की यह दूसरी उड़ान थी. 

Video: तेजस में उड़ान भरने को तैयार आर्मी चीफ बिपिन रावत


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Defense Minister, Rajnath Singh, Tejas, Fighter Plane
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com