विज्ञापन

आदेश के बावजूद दीपथून पर नहीं जला दीपक... विजय सरकार के खिलाफ दाखिल होगी अवमानना याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने पिछली सुनवाई में दीपथून पर कुछ शर्तों के साथ एक दिन के लिए दीपक जलाने का आदेश राज्य सरकार को दिया था, जिसका पालन नहीं किया गया. इसी को लेकर अब अवमानना याचिका की बात हो रही है.

आदेश के बावजूद दीपथून पर नहीं जला दीपक... विजय सरकार के खिलाफ दाखिल होगी अवमानना याचिका
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद दीप स्तंभ पर नहीं जला दीपक

सुप्रीम कोर्ट में दीपथून विवाद के मामले में तमिलनाडु सरकार के खिलाफ अवमानना याचिका दाखिल होगी. ⁠सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि याचिका दाखिल कीजिए फिर देखेंगे.  कोर्ट में बुधवार को तिरुप्परनकुंद्रम स्थित दीपथून पर कार्तिगई दीपम जलाने के मामले को मेंशन किया गया. ⁠सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील गुरु ने आरोप लगाया कि तमिलनाडु सरकार ने जानबूझकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया और दीपथून पर दीप नहीं जलाया गया. वरिष्ठ वकील गोपाल शंकरनारायणन ने पीठ को बताया कि उन्हें घटनाक्रम से संबंधित स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करनी थी. उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यवश दीपथून पर दीप नहीं जलाया जा सका. 

इस पर वरिष्ठ वकील गुरु ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में कहा था कि निषेधाज्ञा लागू है और परंपराएं इसकी अनुमति नहीं देतीं.उन्होंने आरोप लगाया कि यह सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं करने की एक सुनियोजित कोशिश है.गुरु ने कहा कि दीपक की ज्योति ले जाकर दीपथून पर रखी जानी चाहिए थी.
उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार आखिरी समय तक हाईकोर्ट को यह भरोसा देती रही कि वह आदेश का पालन करेगी. इस दौरान वकील ने सुप्रीम कोर्ट से मामले में स्वतः संज्ञान लेकर अवमानना की कार्रवाई शुरू करने का आग्रह किया. गुरु ने कहा कि वे राज्य सरकार के खिलाफ अवमानना याचिका दाखिल करेंगे.इस पर जस्टिस कुमार ने कहा कि आप अवमानना याचिका दाखिल कीजिए, उसके बाद हम देखेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepathoon, Deepathoon Pillar, Supreme Court, Vijay Government
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com