विज्ञापन

उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई, दिल्ली दंगों से जुड़ा है केस

कोर्ट ने गुलफिशा फातिमा सहित पांच अन्य आरोपियों को इसी मामले में जमानत दे दी थी. कोर्ट ने ऐसा करते हुए कथित साजिश में उनकी भूमिका को उमर खालिद और शरजील इमाम की भूमिका से अलग माना था.

उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई, दिल्ली दंगों से जुड़ा है केस
उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई.
File Photo
नई दिल्ली:

दिल्ली दंगों से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिकाओं पर बुधवार यानी 25 नवंबर को सुनवाई करेगा. हाईकोर्ट द्वारा हाल ही में जमानत देने से इनकार किए जाने के बाद दोनों ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच इन याचिकाओं पर सुनवाई करेगी. 5 जनवरी 2026 को जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस एनवी अंजारिया की बेंच ने उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से इनकार कर दिया था. सुप्रीम कोर्ट ने दोनों को कथित बड़ी साजिश का ‘वैचारिक सूत्रधार' बताया था.

हालांकि, इसी मामले में कोर्ट ने गुलफिशा फातिमा सहित पांच अन्य आरोपियों को जमानत दे दी थी. कोर्ट ने ऐसा करते हुए कथित साजिश में उनकी भूमिका को उमर खालिद और शरजील इमाम की भूमिका से अलग माना था.

जमानत पर एक साल की लगी थी रोक

उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने एक साल तक दोबारा जमानत मांगने पर रोक लगाई थी. हालांकि, कोर्ट ने कहा था कि संरक्षित गवाहों की गवाही पूरी होने या आदेश पारित होने की तारीख से एक साल पूरा होने पर, इनमें से जो भी पहले हो, दोनों दोबारा जमानत के लिए अदालत का रुख कर सकते हैं.

अब दोनों आरोपियों ने अपनी अपील में कहा है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत पर लगाई गई एक साल की रोक जल्द खत्म होने वाली है. उनका कहना है कि अभियोजन पक्ष द्वारा संरक्षित गवाहों की गवाही पूरी करने की दूसरी शर्त 5 जनवरी 2027 तक पूरी होना मुमकिन नहीं है.

याचिकाकर्ताओं ने लंबे वक्त से जेल में बंद रहने का हवाला देते हुए जमानत दिए जाने की मांग की है. उनका तर्क है कि लंबे वक्त से चल रही हिरासत और संरक्षित गवाहों की गवाही पूरी होने में लगने वाले वक्त को देखते हुए उन्हें राहत दी जानी चाहिए.

यह भी पढ़ें | दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद और शरजील इमाम पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जमानत की लगाई गुहार

यह भी पढ़ें | जामिया विवाद पर उमर खालिद के पिता बोले 'फ्री खालिद' नारा लगाना सही, अब तक आरोप सिद्ध नहीं

यह भी पढ़ें | उमर खालिद और शरजील इमाम को दिल्ली हाईकोर्ट से बेल नहीं, तीसरी बार खारिज हुई याचिका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Umar Khalid, Sharjeel Imam, Delhi Riots, Umar Khalid Case Supreme Court, Sharjeel Imam Bail Pleas Hearing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com