विज्ञापन

अमेरिका से डील किसानों और कपड़ा उद्योग को मार देगी- राहुल गांधी

भारत और अमेरिका के बीच समझौते को लेकर लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा कि पहली बार भारत के इतिहास में ऐसा हुआ है कि हमारे किसान रुक गए हैं.

अमेरिका से डील किसानों और कपड़ा उद्योग को मार देगी- राहुल गांधी
  • राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता किसानों और कपड़ा उद्योग के लिए नुकसानदेह होगा.
  • उन्होंने आरोप लगाया कि यह समझौता भारत के किसानों को आर्थिक रूप से कमजोर करने वाला है.
  • राहुल गांधी ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह रूस और ईरान से तेल खरीदने के फैसले में अमेरिका के प्रभाव में है.
नई दिल्‍ली:

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार को जमकर बरसे. अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर राहुल गांधी ने सरकार को जमकर घेरा और कहा कि यह समझौता बराबरी के आधार पर नहीं किया गया है. साथ ही उन्‍होंने कहा कि अमेरिका से यह डील किसानों और कपड़ा उद्योग को मार देगी. 

भारत और अमेरिका के बीच समझौते को लेकर लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार हमारे किसान तूफान का सामना कर रहे हैं. मक्का, सोयाबीन, लाल ज्वार और कपास के लिए आपने रास्ता खोल दिया है. अमेरिकी फार्म को मैकेनाइज करने का रास्ता खोला है. 

ये भी पढ़ें: 'USA से ट्रेड डील शर्मनाक...', लोकसभा में बोले राहुल गांधी, रिजिजू का पलटवार- देश बेचने वाला पैदा नहीं हुआ

किसानों को कुचले जाने का लगाया आरोप 

सरकार पर बरसते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आपने हमारे किसानों को कुचले जाने का रास्ता खोला है. आपसे पहले किसी प्रधानमंत्री ने ऐसा नहीं किया और मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि आपके बाद भी कोई ऐसा नहीं करने वाला है.

ये भी पढ़ें: हम होते तो ट्रंप से कहते, तुम्हारे पास डॉलर है तो हमारे पास डेटा... ट्रेड डील पर राहुल गांधी

खत्‍म हो जाएगी टैक्‍सटाइल इंडस्‍ट्री: राहुल गांधी 

उन्‍होंने कहा कि अमेरिका ने टैक्सटाइल पर बांग्लादेश पर टैरिफ जीरो कर दिया है. हमारी टेक्‍सटाइल इंडस्‍ट्री पर 18 फीसदी टैरिफ लगा दिया गया है. इससे पूरी टेक्सटाइल इंडस्ट्री खत्म हो जाएगी. सब लोग बांग्लादेश जाएंगे. एनर्जी सिक्यॉरिटी भी चली गई है. 

रूस और ईरान से तेल लेने को लेकर भी बोले 

उन्‍होंने सरकार पर बरसते हुए सवाल किया कि अमेरिका ये तय करेगा कि हमें किससे ईंधन खरीदना है? अमेरिका ये बताएगा कि रूस और ईरान से तेल लेना है कि नहीं? हमारे पीएम इसपर कोई फैसला नहीं करेंगे. इस दौरान उन्‍होंने भारत को बेचने का आरोप लगाया. 

लेखक के बारे में
img
अभिषेक पारीक
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Rahul Gandhi Lok Sabha, Parliament Budget Session
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com