राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता किसानों और कपड़ा उद्योग के लिए नुकसानदेह होगा. उन्होंने आरोप लगाया कि यह समझौता भारत के किसानों को आर्थिक रूप से कमजोर करने वाला है. राहुल गांधी ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह रूस और ईरान से तेल खरीदने के फैसले में अमेरिका के प्रभाव में है.