विज्ञापन
This Article is From May 15, 2024

उत्तर प्रदेश के मेरठ में 8 साल की बच्ची का शव बरामद, हत्या की आशंका

पुलिस के अनुसार, 8 वर्षीय लड़की मंगलवार की दोपहर 3:30 बजे घर से बाहर खेलते समय लापता हो गई थी. जब वह देर शाम तक नहीं लौटी तब परिजनों ने उसकी खोज शुरू की.

उत्तर प्रदेश के मेरठ में 8 साल की बच्ची का शव बरामद, हत्या की आशंका
नई दिल्ली:

यूपी के मेरठ जिला के टीपी नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार सुबह 8 साल की नाबालिग का शव उसके गांव के ही निर्माणाधीन मकान की नींव के गड्ढे से बरामद किया. आशंका जताई जा रही है कि लड़की की हत्या कर शव को छोड़कर आरोपी भाग गया.

पुलिस के अनुसार, 8 वर्षीय लड़की मंगलवार की दोपहर 3:30 बजे घर से बाहर खेलते समय लापता हो गई थी. जब वह देर शाम तक नहीं लौटी तब परिजनों ने उसकी खोज शुरू की.

बताया जाता है कि लड़की का शव पास के ही एक निर्माणाधीन मकान की नींव के गड्ढे से बरामद किया गया. इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. बच्ची के परिजनों के मुताबिक, बच्ची का शव बरामद किया गया है. परिजन गला दबाकर हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया बच्ची की हत्या की आशंका प्रतीत हो रही है. संभावना है कि गला दबाकर हत्या की गई है. एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी मिल सकेगी.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Merrut News, 8 Years Girl Killed, Crime News, Crime News Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com