विज्ञापन

दही-हांडी सेलिब्रेशन के दौरान दो लोगों की मौत, मुंबई में 7 साल के बच्चे तो पुणे में महिला की गई जान

भगवान कृष्ण के जन्म के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले जन्माष्टमी त्योहार का एक हिस्सा ‘दही-हांडी’ है, जिसमें लोग पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लेते हैं. मुंबई और राज्य के अन्य हिस्सों में यह त्योहार पारंपरिक जोश और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है.

  • मुंबई और आसपास के शहरों में दही हांडी के दौरान मानव पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ने का आयोजन बड़े उत्साह से किया गया
  • मलाड वेस्ट के मालवणी इलाके में ईंट का खंभा गिरने से सात साल के एक बच्चे की मौत हो गई
  • पुणे में दही हांडी कार्यक्रम के दौरान अस्थायी लोहे के ढांचे के गिरने से एक महिला की जान चली गई
मुंबई:

मुंबई और आसपास के शहरों में शनिवार को कई जगह दही हांडी का आयोजन किया गया और हजारों ‘गोविंदा' ने मानव पिरामिड बनाकर ऊंचाई पर लटकाई गई दही से भरी मटकियां फोड़ने की कोशिश की. हालांकि मलाड वेस्ट में दही-हांडी सेलिब्रेशन के दौरान ईंट का खंभा गिरने से एक सात साल के बच्चे की मौत हो गई.

घटना मार्वे रोड पर मालवणी के चिकूवाड़ी में एकता वेलफेयर सोसाइटी, रूम नंबर 23 में हुई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बच्चे खुद से दही-हंडी मना रहे थे. उन्होंने एक पेड़ और ग्राउंड-फ़्लोर पर बने एक स्ट्रक्चर के ईंट के खंभे के बीच रस्सी बांधी थी.

दही-हंडी तोड़ने की कोशिश के दौरान ईंट का खंभा गिर गया और बच्चे के ऊपर आ गिरा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी. घायल बच्चे की पहचान 7 साल के रुद्र कदम के तौर पर हुई. उसे तुरंत मालवणी जनरल हॉस्पिटल ले जाया गया. हालांकि, हॉस्पिटल के अधिकारियों ने उसे 'ब्रॉट डेड' (अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत) घोषित कर दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

घटना के बाद वार्ड के कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा गया. आगे की जांच की जा रही है.

पुणे में दही हांडी आयोजन के दौरान महिला की मौत

वहीं पुणे के ‘ओल्ड सांगवी' इलाके में दही-हंडी कार्यक्रम के लिए बनाया गया लोहे का एक अस्थायी ढांचा गिरने से 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी. यह घटना उस समय हुई, जब ‘विघ्नहर्ता मंडल' द्वारा आयोजित कार्यक्रम के समापन के बाद कर्मचारी लोहे का ढांचा हटा रहे थे.

बता दें कि भगवान कृष्ण के जन्म के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले जन्माष्टमी त्योहार का एक हिस्सा ‘दही-हांडी' है, जिसमें लोग पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लेते हैं. मुंबई और राज्य के अन्य हिस्सों में यह त्योहार पारंपरिक जोश और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है.

जश्न के हिस्से के तौर पर, ‘गोविंदा' हवा में लटकी ‘दही हांडी' को तोड़ने के लिए कई मंजिलों वाली इंसानी पिरामिड बनाते हैं.

मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में नेताओं द्वारा आयोजित दही हांडी कार्यक्रम पिछले कुछ सालों में आकर्षण के मुख्य केंद्र के रूप में उभरे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. वहीं, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने हांडी फोड़ने के दौरान घायल होने वाले ‘गोविंदाओं' के उपचार के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं.

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने बताया कि मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में दही-हांडी के जश्न के दौरान 22 ‘गोविंदा' घायल हो गए. इनमें से 20 लोगों को शहर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया और इलाज के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई.

महानगरपालिका ने जारी एक बयान में कहा कि उसके 16 उपनगरीय अस्पतालों के अलावा सायन स्थित लोकमान्य तिलक महानगरपालिका सामान्य अस्पताल, परेल के केईएम अस्पताल और मुंबई सेंट्रल स्थित नायर अस्पताल में 100 से अधिक बिस्तर तैयार रखे गए हैं.

इसे भी पढ़ें: काला चश्मा, कुर्ता और स्वैग, दही हांडी उत्सव में सूर्यकुमार यादव का धमाकेदार डांस हुआ वायरल, VIDEO

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dahi Handi Celebrations, Dahi Handi Deaths, Mumbai Dahi Handi, Mumbai Dahi Handi News, Dahi Handi Participants
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com