गोविंदा इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. हालांकि वह अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को पूरा करते हुए नजर आ रहे हैं. इसी बीच उनकी मुंबई से जन्माष्टमी के अवसर पर एक दही हांडी से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बिना वाइफ सुनीता आहूजा का नाम लिए कहा कि उनके बारे में बहुत सी बातें हवा में उड़ाई गई थीं और उन्हें उम्मीद है कि वे बातें साफ हो जाएंगी. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे खुद उन बातों को साफ करना चाहते हैं. इस दौरान उन्होंने कॉन्ट्रोवर्सी पर तो बात नहीं कि लेकिन उनका एक क्रिप्टिक मैसेज जरुर चर्चा में आ गया है.
गोविंदा ने क्या कहा
यूथ शक्ति दही हांडी इवेंट में पहुंचे गोविंदा ने ट्रैडिशन के बारे में फैंस से बात की. वहीं अपने स्क्रीन पर वापसी के बारे में भी कहा. उन्होंने कहा, और बहुत सी बातें आसमान में लिख दी गई हैं. मैं माई से प्रार्थना करता हूं कि वो क्लीनअप हो और गोविंदा उसे क्लीनअप कर पाए. हालांकि वह क्या कहना चाहते थे इसे साफ नहीं किया. लेकिन यह फैंस को बिना नाम लिए उनकी शादीशुदा जिंदगी पर कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर रिएक्शन था.
गोविंदा ने फैंस से अपील करते हुए उनसे सपोर्ट मांगा और कहा, आप लोग का सहयोग चाहिए, साथ चाहिए. ठीक वैसे ही सहयोग और साथ चाहिए जैसे यहां पर देखने को मिलेगा. मैं बहुत बहुत धन्यावाद देता हूं आप लोगों का कि वर्षानुवर्श आप लोगों का सहयोग मिला है.
गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी
गोविंदा-सुनीता ने 1987 में शादी की थी. दोनों के दो बच्चे हैं, बेटी टीना आहूजा और बेटा यशवर्धन आहूजा. टीना को नर्मदा के नाम से भी जाना जाता है. वह साल 2015 में फिल्म 'सेकंड हैंड हसबैंड' से बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं. वहीं, यशवर्धन भी अभिनय की दुनिया में कदम रखने की तैयारी कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि फिल्म में उनके साथ मां सुनीता आहूजा भी नजर आएंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं