विज्ञापन

सावधान! गैस सिलेंडर बुक करवाने के बहाने APK ठगी... सरकार ने चेतावनी जारी की, न करें ये गलती

मिडिल ईस्ट में जंग के बीच LPG आयात दबाव में है, वहीं ‘Gas Bill Update APK’ के जरिये साइबर ठगी के मामले बढ़े हैं. सरकार ने चेतावनी जारी कर उपभोक्ताओं से सिर्फ़ आधिकारिक प्लेटफॉर्म से LPG बुकिंग की अपील की. 6,000 से ज्यादा छापों में 11,000 सिलेंडर जब्त किए गए.

सावधान! गैस सिलेंडर बुक करवाने के बहाने APK ठगी... सरकार ने चेतावनी जारी की, न करें ये गलती
  • भारत की LPG आपूर्ति का 60% आयात स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होता है, जो पिछले 21 दिनों से युद्ध प्रभावित क्षेत्र है.
  • सूचना मंत्रालय ने एलपीजी बुकिंग से जुड़े साइबर धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों पर उपभोक्ताओं को सतर्क किया है.
  • धोखाधड़ी में व्हाट्सएप पर 'Gas Bill Update APK' जैसी फाइल भेजकर बैंकिंग और निजी जानकारी चुराई जा रही है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के चलते भारत की LPG आपूर्ति पहले से ही दबाव में है. देश अपनी जरूरत का 60% LPG आयात करता है, जिसमें से लगभग 90% स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ से आता है, जो पिछले 21 दिनों से वॉर जोन बना हुआ है. ऐसे में एक नई चुनौती सामने आई है- LPG बुकिंग से जुड़ी साइबर धोखाधड़ी.

क्या है साइबर फ्रॉड का नया तरीका?

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अनुसार, 'कुछ राज्यों से LPG बुकिंग से संबंधित साइबर धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं. जालसाज WhatsApp जैसे प्लेटफॉर्म पर ‘Gas Bill Update APK' जैसी फाइल भेजकर उपभोक्ताओं को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं.'

यह भी पढ़ें- घर-घर LPG सिलेंडर पहुंचाने वाले डिलीवरी बॉय की कितनी होती है कमाई? ये रहा कमीशन और मंथली इनकम का पूरा हिसाब

ये फाइलें मोबाइल में इंस्टॉल होने पर यूजर के बैंक खाते, व्यक्तिगत जानकारी, OTP व पासवर्ड तक पहुंच बना सकती हैं.

सरकार का चेतावनी संदेश

भारत सरकार ने करोड़ों LPG उपभोक्ताओं को आगाह करते हुए कहा है, 'कोई भी संदिग्ध APK, लिंक या ऐप डाउनलोड न करें. इससे व्यक्तिगत डेटा और बैंक खातों तक अनधिकृत पहुंच हो सकती है.' सरकार ने साफ कहा है कि LPG बुकिंग के लिए केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म का उपयोग करें.

LPG आपूर्ति पर क्या असर पड़ा है? 

सरकार ने स्थिति संभालने के लिए कई कदम उठाए हैं और आधिकारिक आंकड़े जारी किए हैं:

1. घबराहट में की गई बुकिंग घटी

घबराहट में की गई बुकिंग घटकर लगभग 57 लाख रह गई है.

यह भी पढ़ें- LPG Shortage: रसोई गैस सिलेंडर की टेंशन दूर, बुकिंग 40% घटी, प्रोडक्शन से सप्लाई तक 10 बड़े कदमों का ऐलान

2. LPG डिलीवरी सामान्य

घरेलू सिलेंडर की डिलीवरी सामान्य रूप से जारी है.

3. ऑनलाइन बुकिंग में इजाफा

ऑनलाइन LPG बुकिंग 84% से बढ़कर 94% हो गई है.

4. डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड मजबूत हुआ

DAC (Delivery Authentication Code) कवरेज 83% तक पहुंचा. इससे डायवर्जन पर रोक लगती है.

5. कहीं भी अभाव की शिकायत नहीं

वितरक केंद्रों पर कोई कमी की शिकायत दर्ज नहीं हुई है.

6. निगरानी जारी

भू-राजनीतिक तनाव को देखते हुए LPG आपूर्ति पर 24×7 निगरानी जारी है.

यह भी पढ़ें- ईरान युद्ध की मार: सुई से लेकर दवा-ड्राई फ्रूट्स तक हुए महंगे, व्यापारियों को 5000 करोड़ के नुकसान का डर

7. 17 राज्यों ने आवंटन आदेश जारी किए

गैर‑घरेलू LPG की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 17 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों ने विशेष आदेश जारी किए हैं.

होर्डिंग और ब्लैकमार्केटिंग पर कड़ी कार्रवाई

सरकार ने जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ तेज अभियान चलाया है. 24 घंटे में 6,000 से अधिक छापे मारे हैं. 11,000 से ज्यादा सिलेंडर जब्त किए गए हैं. 

युद्ध के बीच एलपीजी आपूर्ति पहले से दबाव में थी, लेकिन अब साइबर अपराधियों की सक्रियता ने खतरा और बढ़ा दिया है. सरकार लगातार कार्रवाई में जुटी है. चाहे वह आपूर्ति की निगरानी हो, ब्लैकमार्केटिंग पर छापे हों या साइबर सुरक्षा अलर्ट.

उपभोक्ताओं से अपील

सिर्फ आधिकारिक ऐप, वेबसाइट और बुकिंग नंबर का ही इस्तेमाल करें. कोई भी संदिग्ध फाइल न खोलें. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com