विज्ञापन

LPG की कालाबाज़ारी, जमाखोरी रोकने के लिए एक दिन में 6,000 छापे, 11,000 से अधिक सिलेंडर जब्त

सबसे अधिक उत्तर प्रदेश में 1100 रेड किए गए और करीब 1000 एलपीजी सिलेंडर सीज किए गए हैं, 17 लोगों के खिलाफ FIR भी दर्ज हुआ है.

LPG की कालाबाज़ारी, जमाखोरी रोकने के लिए एक दिन में 6,000 छापे, 11,000 से अधिक सिलेंडर जब्त
  • युद्ध के कारण भारत का LPG आयात प्रभावित हो रहा है, जिससे 24 कार्गो जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में फंसे हैं.
  • भारत अपनी LPG जरूरत का लगभग 60 % आयात करता है, जिसमें से नब्बे प्रतिशत आयात स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ से होकर आता है.
  • सरकार ने LPG की कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए 6 हजार से अधिक छापेमारी कर लगभग 11 सिलेंडर जब्त किए हैं.
नई दिल्ली:

मध्यपूर्व एशिया में युद्ध की वजह से देश में LPG के आयात पर असर पड़ रहा है. भारत अपनी ज़रूरत का 60% LPG दुनियाभर के बाज़ारों से आयात करता है, जिसका 90% स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से गुजरता है. मध्य पूर्व एशिया में पिछले 20 दिनों से जारी युद्ध की वजह से भारत के 24 कार्गो जहाज़ स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ में फंसे हुए हैं, और एलपीजी का आयात बाधित हो रहा है.

इस चुनौती के बीच सरकार ने देश में LPG की ब्लैकमार्केटिंग और होर्डिंग के खिलाफ एक बड़ा और सख्त अभियान छेड़ दिया है. पेट्रोलियम और गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने मंगलवार को कहा, "देशभर में एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए प्रवर्तन कार्रवाई तेज की जा रही है. 6,000 से अधिक छापे मारे गए हैं और 11,000 से अधिक सिलेंडर जब्त किए गए हैं. सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों को नियमित रूप से छापेमारी करनी चाहिए ताकि कालाबाजारी और जमाखोरी करने वालों को गिरफ्तार किया जा सके. सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की तेल विपणन कंपनियां सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने और अनियमितताओं को रोकने के लिए खुदरा दुकानों और एलपीजी वितरकों पर प्रतिदिन 2,000 से अधिक औचक निरीक्षण कर रही हैं".

सबसे अधिक उत्तर प्रदेश में 1100 रेड किए गए और करीब 1000 एलपीजी सिलेंडर सीज किए गए हैं, 17 लोगों के खिलाफ FIR भी दर्ज हुआ है. सुजाता शर्मा ने कहा कि भारत मध्यपूर्व एशिया में जारी युद्ध से प्रभावित हुआ है. भारत में एलपीजी आयात का 90% हिस्सा मध्य पूर्व से आता है, जबकि  एलएनजी आयात का 47% हिस्सा कतर से आता है. वहां हालात ख़राब होने की वजह से सप्लाई प्रभावित हो रही है/  

पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक,  "मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति को देखते हुए एलपीजी आपूर्ति की निगरानी लगातार जारी है. वितरक केंद्रों पर किसी भी प्रकार के अभाव की शिकायत नहीं मिली है. ऑनलाइन एलपीजी बुकिंग 84 प्रतिशत  से बढ़कर 94 प्रतिशत  हो गई है, जबकि डायवर्जन को रोकने के लिए डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड कवरेज 83 प्रतिशत  तक बढ़ गया है. घबराहट में की गई बुकिंग घटकर लगभग 57 लाख रह गई है और घरेलू एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी सामान्य रूप से जारी है. 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने गैर-घरेलू एलपीजी के आवंटन के आदेश जारी किए हैं और देश भर में वाणिज्यिक एलपीजी की आपूर्ति उपलब्ध कराई जा रही है'.

ये भी पढ़ें : दिल्ली के बवाना में टिल्लू ताजपुरिया और गोगी गैंग के बीच गैंगवार, तीन को मारी गोली, एक की मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gas Crisis, LPG Crisis, Hormuz, Cylinder Seiz
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com