विज्ञापन

घर-घर LPG सिलेंडर पहुंचाने वाले डिलीवरी बॉय की कितनी होती है कमाई? ये रहा कमीशन और मंथली इनकम का पूरा हिसाब

LPG Cylinder Delivery Boy Earnings: कुछ दिनों से LPG सिलेंडर की मांग में काफी तेजी देखी जा रही है. जहां एक एजेंसी के पास रोजाना करीब 100 बुकिंग आती थीं, कई जगह यह संख्या 800 तक पहुंच गई. ऐसे में कुछ डिलीवरी बॉय रोज 100 सिलेंडर तक डिलीवर कर लेते हैं.

घर-घर LPG सिलेंडर पहुंचाने वाले डिलीवरी बॉय की कितनी होती है कमाई? ये रहा कमीशन और मंथली इनकम का पूरा हिसाब
LPG Cylinder Delivery commission: गैस एजेंसियां आमतौर पर एक डिलीवरी बॉय को हर सिलेंडर डिलीवरी पर ₹20 से ₹25 तक का कमीशन देती हैं.

देशभर में LPG गैस सिलेंडर की बढ़ती डिमांड के बीच डिलीवरी करने वाले वेंडर्स की कमाई को लेकर लोगों की दिलचस्पी भी बढ़ रही है. खासकर जब कई इलाकों में घरेसू गैस की बुकिंग पहले के मुकाबले कई गुना बढ़ चुकी है, तब यह सवाल अहम हो जाता है कि आखिर घर-घर गैस सिलेंडर पहुंचाने वाला एक डिलीवरी बॉय महीने में कितना कमा लेता है. बता दें कि गैस ऐजेंसी कंपनी डिलीवरी बॉय को या तो फिक्स्ड सैलरी या कमीशन-बेस्ड पेमेंट देती हैं. कुछ लोगों की फिक्स्ड सैलरी होती है  जो कि शहर और अलग-एलग कंपनी के हिसाब से तय की  जाती है. वहीं,ज्यादातर वेंडर की कमाई प्रति सिलेंडर के हिसाब से होती है.

एक गैस सिलेंडर पर एजेंसी को कितना मिलता है कमीशन?

पहले ये जान लेतें हैं कि गैस डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी एक सिलेंडर से कितना कमाई करती है. आमतौर पर घर में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के घरेलू LPG सिलेंडर की डिलीवरी करने पर गैस एजेंसी को प्रति सिलेंडर 80 से 88 रुपये का कमीशन मिलता है. यह वह राशि है जो कंपनी डिस्ट्रीब्यूटर को उसकी सर्विस, गोदाम के रखरखाव और डिलीवरी खर्च के बदले देती है.वहीं अगर बात करें होटलों या दुकानों में इस्तेमाल होने वाले कमर्शियल सिलेंडर की, तो यहां डिस्ट्रीब्यूटर का फायदा और बढ़ जाता है. कमर्शियल सिलेंडर के मामले में यह कमीशन 100 रुपये से भी ज्यादा हो सकता है.

प्रति सिलेंडर कितनी मिलती है कमाई?

गैस एजेंसियां आमतौर पर एक डिलीवरी बॉय को हर सिलेंडर डिलीवरी पर ₹20 से ₹25 तक का कमीशन देती हैं. यानी जितनी ज्यादा डिलीवरी, उतनी ज्यादा कमाई पूरा खेल वॉल्यूम का है.

रोज की कमाई कितनी होती है?

अगर एक डिलीवरी बॉय रोजाना औसतन 30 सिलेंडर डिलीवर करता है, तो उसकी दिनभर की कमाई करीब ₹600 से ₹750 बनती है. लेकिन जब बुकिंग ज्यादा होती है जैसे सर्दियों या त्योहारों के समय तब डिलीवरी का आंकड़ा 50 सिलेंडर या उससे ज्यादा पहुंच जाता है. ऐसे में एक दिन की कमाई ₹1,000 से ₹1,250 तक हो सकती है.

महीने की सैलरी का हिसाब

अगर एक डिलीवरी बॉय महीने में 26 दिन काम करता है, तो उसकी औसत मासिक कमाई करीब ₹15,600 से ₹19,500 के बीच होती है. वहीं, ज्यादा डिलीवरी वाले महीनों में यह कमाई बढ़कर ₹26,000 से ₹32,000 तक पहुंच सकती है.

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, मिडिल ईस्ट मे ईरान पर 28 फरवरी को हुए  हमलों से पहले देश के 33 करोड़ से अधिक घरेलू एलपीजी उपभोक्ता औसतन प्रतिदिन लगभग 55 लाख सिलेंडर बुक कर रहे थे. वहीं, 13 मार्च को घबराहट में की गई बुकिंग का आंकड़ा 87.7 लाख के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था, जो 18 मार्च को घटकर 56-57 लाख पर आ गया है.

हर महीने करीब ₹52,000 से ₹65,000 तक कमाई!

बीते कुछ दिनों LPG की मांग  में काफी तेजी देखी गई. पहले जहां एक एजेंसी के पास रोजाना करीब 100 बुकिंग आती थीं, अब कई जगह यह संख्या 800 तक पहुंच गई. ऐसे में कुछ डिलीवरी मैन रोज 100 सिलेंडर तक डिलीवर कर लेते हैं.इस लेवल पर कमाई भी तेजी से बढ़ती है 

  • 100 सिलेंडर × ₹20–₹25 = ₹2,000 से ₹2,500 रोजाना
  • महीने में (26 दिन काम) = करीब ₹52,000 से ₹65,000 तक कमाई

यानी अगर एक डिलीवरी बॉय महीने में 26 दिन काम करता है और अच्छी खासी डिलीवरी करे तो हर महीने करीब ₹52,000 से ₹65,000 तक कमा सकता है.

जितनी ज्यादा डिलीवरी, उतनी ज्यादा इनकम.

LPG डिलीवरी का काम मेहनत वाला जरूर है, लेकिन इसमें कमाई का सीधा कनेक्शन काम की मात्रा से है. जितनी ज्यादा डिलीवरी, उतनी ज्यादा इनकम. बढ़ती गैस डिमांड के बीच यह काम अब कई लोगों के लिए एक अच्छा कमाई का जरिया बनता जा रहा है खासकर उन लोगों के लिए जो फिजिकल वर्क करने को तैयार हैं.

ये भी पढ़ें- घर में कितने LPG गैस सिलेंडर रखना है कानूनी? जान लें वरना खानी पड़ सकती है जेल की हवा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com