विज्ञापन

उज्जैन में जो हुआ वो अयोध्या जैसा...स्वतंत्र न्यायिक जांच कराए बीजेपीः कांग्रेस

मध्य प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी ने भी भाजपा सरकार पर सवाल खड़े किए हैं. जीतू पटवारी ने कहा है कि हमने इस बारे में राज्य की मौजूदा सरकार से लेकर पीएम तक से सवाल पूछ थे लेकिन इसे लेकर अभी तक कहीं से कोई जवाब नहीं आया है.

उज्जैन में जो हुआ वो अयोध्या जैसा...स्वतंत्र न्यायिक जांच कराए बीजेपीः कांग्रेस
कांग्रेस ने मध्य प्रदेश सरकार से पूछे कई बड़े सवाल
NDTV
नई दिल्ली:

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के खिलाफ जमीन खरीद से जुड़े आरोपों की कांग्रेस ने जांच की मांग करते हुए इसे अयोध्या में चढ़ावा चोरी जैसी घटना से जोड़ा है. कांग्रेस ने कहा कि ‘जमीन घोटाले' की स्वतंत्र जांच के लिए जरूरी है कि मोहन यादव को पद से हटाया जाए. पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि  उज्जैन और अयोध्या से देश ही नहीं, बल्कि विदेश के लोगों की भी आस्था जुड़ी है. इन तीर्थ स्थलों से ऐसी खबरें आस्थावान लोगों की पीठ में खंजर घोंपने जैसी हैं. उज्जैन में सिंहस्थ कुंभ होने वाला है.

खेड़ा लगाए आरोप

इसकी जानकारी मुख्यमंत्री को है और उससे जुड़ी फाइलें उनसे होकर गुजरती हैं इसलिए वह अपनी कलम की ताकत से हेरफेर कर सकते हैं. ऐसे में मोहन यादव ने अपने परिवार के साथ मिलकर उज्जैन में सैकड़ों एकड़ जमीन खरीद ली. खेड़ा ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश से जुड़े एक मामले का उच्चतम न्यायालय ने संज्ञान लिया लेकिन मुख्यमंत्री पेमा खांडू अब भी कुर्सी पर बैठे हैं. वही हाल अब मध्य प्रदेश में भी है.

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस ने इस बारे में भाजपा, भाजपा अध्यक्ष, प्रधानमंत्री और मोहन यादव से सार्वजनिक रूप से सवाल पूछे थे. इन सवालों को पूछे 30 घंटे हो गए लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं आया है. अगर भाजपा इस बारे में जवाब नहीं दे रही तो मतलब दाल में कुछ काला है.

उन्होंने अपने सवाल दोहराते हुए कहा कि क्या मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद परिवार ने जमीन खरीदी? क्या यह सच है कि जमीन का बड़ा हिस्सा वहां है, जहां विकास परियोजनाएं बाद में आईं? क्या सरकार उन सभी परियोजनाओं की समय सीमा सार्वजनिक करेगी? यदि सब कुछ पारदर्शी है तो क्या भाजपा स्वतंत्र न्यायिक जांच कराएगी? 

उन्होंने कहा कि स्वतंत्र जांच के लिए जरूरी है कि मोहन यादव मुख्यमंत्री पद पर न रहें. पटवारी ने कहा कि भाजपा मामले में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का नाम लेकर इस वर्ग का अपमान कर रही है. गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी  की मध्य प्रदेश इकाई ने मोहन यादव पर लगे भूमि घोटाले के आरोपों को निराधार बताते हुए मंगलवार को कहा था कि जब भी राज्य में पिछड़ा वर्ग का कोई व्यक्ति मुख्यमंत्री बना, कांग्रेस ने उसे कमजोर करने का प्रयास किया.

यह भी पढ़ें: 5960 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी; बेटियों के विवाह से लेकर स्कूल अपग्रेडेशन तक, मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pawan Kheda, Congress, Mohan Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com