दिल्ली के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को फिनलैंड में ट्रेनिंग के लिए भेजे जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. अदालत में दिल्ली सरकार की तरफ से अर्जी दी गई थी. दरअसल दिल्ली के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए फिनलैंड भेजे जाने में दिल्ली के उपराज्यपाल के दखल को लेकर दायर दिल्ली सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर रहा था. हाल ही में दिल्ली एलजी वीके सक्सेना ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए फिनलैंड भेजे जाने के प्रस्ताव पर कुछ शर्तों के साथ मंज़ूरी दी थी.
इससे पहले दिल्ली सरकार की ओर से अभिषेक मनु सिंघवी ने सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ की बेंच को बताया था कि किस शिक्षक को भेजना है, कैसे भेजना है, कब भेजना है, यह एलजी तय कर रहे हैं. ये मामला शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का है.
-
टाटा संस विवाद के बीच RBI गवर्नर का बड़ा बयान, अपर-लेयर कंपनियों के लिए शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
गौरतलब है कि शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए फिनलैंड भेजने को लेकर दिल्ली सरकार और एलजी के बीच काफी तनातनी हुई थी. दरअसल, दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड जाने को लेकर एक आदेश जारी कर सभी यात्राओं पर रोक लगा दी गई थी.
विवादों के बाद एलजी ने दी थी मंजूरी
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली के सरकारी स्कूल के टीचर्स को फिनलैंड ट्रेनिंग के लिए भेजने के प्रस्ताव को काफी विवादों के बाद मंजूरी दे दी थी. इसके साथ ही उपराज्यपाल ने ट्रेनिंग के लिए जाने वाले प्राइमरी इंचार्ज की संख्या भी 52 से बढ़ाकर 87 कर दी थी. उपराज्यपाल के मुताबिक, 29 प्रशासनिक जोन हैं और हर जोन से 3 प्राइमरी इंचार्ज फिनलैंड ट्रेनिंग के लिए जा सकेंगे. दिल्ली के सरकारी स्कूल के टीचर्स को फिनलैंड ट्रेनिंग के लिए भेजने का मामला काफी समय से राज्य सरकार और उपराज्यपाल के बीच तनाव का कारण बना हुआ है.
ये भी पढ़ें:-
- गैंगस्टर अतीक अहमद के तीनों हत्यारों को दूसरी जेल में किया गया शिफ्ट, नैनी जेल में थी हमले की आशंका
- 'गनर देसाई मोहन ने इंसास राइफल चोरी करके 4 साथियों को मारा' : बठिंडा मामले में सेना का बयान
दिल्ली के LG ने सरकारी टीचर्स को ट्रेनिंग के लिए फिनलैंड भेजने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं