New COVID-19 Cases: कोविड के मामलों में उछाल जारी है. शनिवार को देश में पिछले 5 महीनों के सबसे ज्यादा मामले सामने आए. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 62,258 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,19,08,910 हो गई है. वहीं 24 घंटों में 291 लोगों की मौत इस खतरनाक वायरस के कारण हुई है, मृतकों की संख्या बढ़कर 1,61,240 हो गई है. वहीं इस दौरान 30,386 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं और अब तक इस वायरस के संक्रमण से मुक्त हो चुके कुल लोगों की संख्या 1,12,95,023 हो गई है. देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4,52,647 हो गई है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 16 अक्टूबर 2020 के बाद आज सबसे ज्यादा नए मामले सामने आए हैं, 16 अक्टूबर को सर्वाधिक 63,371 नए मामले सामने आए थे. चिंता की बात ये है कि कोरोना के रिकवरी रेट में भी बदलाव देखने को मिल रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 के रिकवरी 94.8 प्रतिशत हो गई है. वहीं मृत्य दर 1.35 फीसदी हो गई है. राज्यों के लिहाज से समझें तो महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. ़
सचिन तेंदुलकर हुए कोरोना वायरस से संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 36,902 नए मामले सामने आए हैं. वहीं नए मामलों की लिस्ट में पंजाब दूसरे नंबर पर है जहां 3,122 नए मामले सामने आए हैं, इसके अलावा छत्तीसगढ़ में 2,655, कर्नाटक में 2,566 और गुजरात में 2190 नए मामले सामने आए हैं. मौत के लिहाज से भी महाराष्ट्र में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 112, पंजाब में 59, छत्तीसगढ़ में 22, केरल में 14 और कर्नाटक में 13 लोगों की मौत हुई है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं