विज्ञापन
This Article is From Jul 28, 2020

'कपड़े खुद धो रहा हूं...' कोरोना से संंक्रमित CM शिवराज चौहान का VIDEO आया सामने

मंगलवार को मुख्यमंत्री राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्रियों के साथ हॉस्पिटल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने बताया कि वो अपने कपड़े खुद धो रहे हैं.

'कपड़े खुद धो रहा हूं...' कोरोना से संंक्रमित CM शिवराज चौहान का VIDEO आया सामने
भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती हैं सीएम शिवराज सिंह चौहान.
  • शिवराज सिंह का वीडियो आया सामने
  • बताया- अस्पताल में खुद धुल रहे हैं अपने कपड़े
  • भोपाल के चिरायु अस्पताल में चल रहा है इलाज
भोपाल:

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (MP CM Shivraj Singh Chouhan) कोरोनावायरस (Coronavirus) से संकमित हैं. उनका राजधानी भोपाल में एक कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है. लेकिन इस दौरान वो सरकार का सारा काम-काज अस्पताल से ही देख रहे हैं, इस दौरान उनके कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिनमें उन्होंने बताया है कि वो इस पूरी स्थिति से कैसे निपट रहे हैं. इसी तरह उनका एक और वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो कहते हुए सुने जा रहे हैं कि अस्पताल में अपने कपड़े खुद से धो रहे हैं.

दरअसल, मंगलवार को मुख्यमंत्री राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्रियों के साथ हॉस्पिटल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा, 'अस्पताल में अपनी चाय खुद बना रहा हूं. अपने कपड़े भी खुद धो रहा हूं क्योंकि कोविड के मरीज़ अपना कपड़ा धोने के लिए किसी और को नहीं दे सकते. मुझे कपड़े धोने का फायदा भी हुआ है. मेरे हाथ की सर्जरी हुई थी. कई फिज़ियोथेरेपी सेशन के बाद भी मैं अपने मुट्ठी नहीं बांध पाता था. लेकिन कपड़े धोने के बाद अब मैं ऐसा कर पा रहा हूं.' उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि हमें हमेशा अपने छोटे-छोटे काम खुद से करते रहना चाहिए.'  इस वीडियो में वो हॉस्पिटल के नीले गाउन और मास्क में नज़र आ रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: भोपाल में बदतर हो रही है स्थिति, बढ़ते कोरोना मरीजों के बीच नाकाफी पड़ता इंतजाम

यह मीटिंग राज्य में कोविड के हालात की समीक्षा को लेकर की गई थी. बता दें कि सीएम ने शनिवार को एक ट्वीट कर जानकारी दी थी कि उन्हें कोविड-19 हो गया है. इसके बाद उन्हें उसी दोपहर को भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 

शिवराज चौहान ने रविवार को एक वीडियो जारी कर कहा था कि वो 'बिल्कुल ठीक' हैं. उन्होंने लोगों से कोरोना के लक्षण दिखने पर तुरंत टेस्टिंग कराने को कहा और उन्हें भरोसा दिलाया कि 'डरने की कोई जरूरत नहीं हैं.' बता दें कि सीएम के परिवार में उनकी पत्नी साधना सिंह और उनके बेटे- कार्तिकेय और कुणाल के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई है, लेकिन एहतियातन सभी लोगों को होम क्वारंटीन में रखा गया है.

अगर राज्य की बात करें तो मध्य प्रदेश में अब तक कोविड संक्रमण के कुल 28,589 केस दर्ज किए गए हैं. भोपाल में स्थिति काफी खराब दिख रही है. 1 जुलाई को यहां 2,830 केस थे, जो 26 जुलाई को बढ़कर 5,134 हो चुके हैं.

Video: देश प्रदेश : भोपाल में आइसोलेशन-ICU बेड्स, दोनों की है कमी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shivraj Singh Chouhan, Madhya Pradesh Corona Patients, Shivraj Singh Chouhan Washes His Own Clothes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com