विज्ञापन

खुली बहस का चैलेंज देता हूं, किसी भी मंच पर आइए; किस मुद्दे पर PM मोदी से बोले राहुल गांधी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी ताकतों और सोशल मीडिया के जरिए देश को बांटने वाले बयान पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तीखा पलटवार किया है. 

खुली बहस का चैलेंज देता हूं, किसी भी मंच पर आइए; किस मुद्दे पर PM मोदी से बोले राहुल गांधी
राहुल गांधी ने पीएम मोदी को बहस करने का चैलेंज दिया है.
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी ताकतों और सोशल मीडिया के दुरुपयोग को लेकर चिंता व्यक्त की थी
  • राहुल गांधी ने मोदी पर विदेशी मदद से सत्ता में आने और आर्थिक नियंत्रण का आरोप लगाया है
  • राहुल गांधी ने मोदी को किसी भी मंच पर खुली बहस की चुनौती दी और उनसे जवाब मांगा है

देश की राजनीति में एक बार फिर सियासी टकराव तेज हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी ताकतों और सोशल मीडिया के दुरुपयोग को लेकर दिए गए बयान के बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के जरिए उन पर सीधा हमला बोला. राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी, इस देश से झूठ बोलना बंद कीजिए. आप विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने. और विदेशी मदद से ही प्रधानमंत्री बने हुए हैं. आपकी आर्थिक व्यवस्था पूरी तरह विदेशियों के नियंत्रण में और समर्थन से है. विदेशी सोशल मीडिया पूरी तरह आपके साथ खड़ा है.
मैं आपको इस मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती देता हूं. कोई भी मंच, किसी भी समय. हिम्मत है तो आइए. आप नहीं आएंगे, क्योंकि जो मैं आपके बारे में जानता हूं आप उससे डरते हैं.

पीएम मोदी ने क्या कहा था?

दरअसल हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर दिए गए अपने भाषण में उन्होंने कहा कि कुछ ताकतें लगातार देश को बांटने की कोशिश कर रही हैं. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अफवाहें फैलाने और भारत की छवि खराब करने की कोशिशों पर भी चिंता जताई. प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि देश को ऐसी चुनौतियों के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा होना होगा.

वोट चोरी के मुद्दे पर भी बढ़ा सियासी संघर्ष

राहुल गांधी की प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है जब कथित वोट चोरी के मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच पहले से ही टकराव चल रहा है. हाल के दिनों में कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने इस मुद्दे पर अलग-अलग रैलियां और कार्यक्रम आयोजित किए हैं. ऐसे में पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच नया आरोप-प्रत्यारोप राजनीतिक बहस को और तेज कर सकता है.

यह भी पढ़ें | 'तीन करोड़ घुसपैठिये हैं, वोटर लिस्ट से हटाकर रहेंगे', अमित शाह ने राहुल गांधी को एक ऑफर भी दिया

यह भी पढ़ें | यूपी चुनाव 2027: क्या फिर साथ आएंगे सपा और कांग्रेस? क्या कहते हैं पिछले तीन चुनावों के आंकड़े

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Rahul Gandhi | Congress | Shivraj Singh Chouhan | Narendra Modi | Bharatiya Janata Party | Political Statement | Political Contr
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com