- कोराना वायरस का 'हॉट स्पॉट' बना था यह प्रोग्राम
- फेसबुक पेज पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का लिंक शेयर किया गया
- इसमें से यह सवाल और जवाब एडिट किया गया
Coronavirus Outbreak: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने मंगलवार को अपने राज्य के उन लोगों के बारे में कोई भी अपडेट देने इनकार कर दिया जिन्होंने पिछले माह दिल्ली में आयोजित तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शिरकत की थी. गौरतलब है कि निजामुद्दीन मरकज में तबलीगी जमात (Tablighi Jamaat) का यह कार्यक्रम कोरोना वायरस (Coronavirus)के खतरनाक संक्रमण को फैलाने के लिहाज से 'हॉप स्पॉट' साबित हुआ था. कार्यक्रम खत्म होने बाद इसमें भाग लेने वाले लोग अपने-अपने राज्य पहुंचे थे और इससे कोरोना वायरस का संक्रमण ज्यादा फैसा था. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब ममता से यह सवाल पूछा गया कि क्या जमात के कार्यक्रम में भाग लेने वाले राज्य के लोगों को ट्रेस किया गया है जो मुख्यमंत्री ने गुस्से में कहा, 'ऐसे कम्युनल सवाल मत पूछिए.'
बंगाल सचिवालय में हुई इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की एक लिंक ममता बनर्जी के आधिकारिक फेसबुक पेज पर पोस्ट की गई है लेकिन तबलीगी जमात के कार्यक्रम में पहुंचे लोगों से संबंधित सवाल और इसके जवाब को एडिट कर दिया गया है. राज्य की विपक्षी पार्टी बीजेपी ने इस मुद्दे पर ममता पर मुस्लिमों के तुष्टीकरण का आरोप लगाया है. वैसे पिछले सप्ताह ममता ने इस मुद्दे से जुड़ी कुछ जानकारी दी थी. उन्होंने बताया था कि केंद्र ने बताया है कि पश्चिम बंगाल से 71 लोग तबलीगी जमात के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दिल्ली के निजामुद्दीन एरिया में थे. उन्होंने बताया था कि राज्य सरकार ने इसमें से 54 लोगों का ट्रेक कर लिया है, इसमें से 40 मलेशिया, इंडोनेशिया और म्यांमार से आए लोग है. इन सभी को कोलकाता में क्वारंटाइन किया गया है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
गौरतलब है कि देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है. भारत में कोविड-19 (COVID-19) से अबतक 124 लोगों की मौत हो चुकी है इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के कुल 508 मामले सामने आए हैं, वहीं इस दौरान 13 लोगों की मौत हो गई है.राहत की बात ये है कि 353 लोग इलाज के बाद स्वस्थ होकर अपने घर वापस जा चुके हैं. बता दें कि देश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए 21 दिनों का लॉकडाउन जारी है और यह 14 अप्रैल तक रहेगा. इस बीच सूत्रों ने ऐसी खबरें दी हैं कि कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए सरकार लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला ले सकती है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्यों और विशेषज्ञों ने केंद्र से लॉकडाउन बढ़ाने की अपील की है.देश में संक्रमण के सबसे अधिक 868 मामले महाराष्ट्र में हैं. इसके बाद तमिलनाडु में 621 और दिल्ली में 576 मामले हैं. तेलंगाना में संक्रमित लोगों की संख्या 364, केरल में 327, उत्तर प्रदेश में 305 और राजस्थान में 288 हैं. आंध्र प्रदेश में कुल 266 लोग संक्रमित हैं. मध्यप्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़ कर 229, कर्नाटक में 175 और गुजरात में 165 हो गए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं