- निजामुद्दीन मरकज के कार्यक्रम में तीनों हुए थे शामिल
- इसमें दो लोग बांग्लादेश से और एक असम से है
- रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद क्वारेंटीन किया गया
Coronavirus Outbreak: कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते भारत सहित् पूरी दुनिया में तमाम गतिवधियां मानो ठहरकर रह गई हैं. कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए भारत के लगभग सभी शहरों में लॉकडाउन (Lockdown) किया गया है और लोगों को घर में ही रहने की सलाह दी गई है. लोगों को सार्वजनिक स्थानों में जाने से बचने और घर से बाहर निकलना बहुत जरूरी होने पर फेसमास्क लगाकर निकलने की ही सलाह दी गई है. कोरोना की इस महामारी (Coronavirus Panademic) के बीच उत्तरप्रदेश के शामली में तबलीगी जमात (Tablighi Jamaat) के तीन सदस्य कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं जिनमें से दो बांग्लादेश और एक असम से है. ये सभी मार्च में दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज (Nizamuddin Markaz) में हुए कार्यक्रम में शामिल हुए थे.
जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा कि शुक्रवार शाम को तीनों जमातियों को जांच नतीजे में संक्रमण की पुष्टि होने पर शामली के झिनझाना के सरकारी अस्पताल के पृथक वार्ड में भेजा गया. उन्होंने बताया कि तबलीगी जमात के 13 सदस्य, जिनमें से 12 बांग्लादेश से हैं, 17 मार्च को जिले में पहुंचे थे. पुलिस ने बताया कि सभी 12 बांग्लादेशी नागिरकों पर जिले के थाना भवन पुलिस स्टेशन में विदेशी अधिनियम, 1946 के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है. साथ ही इन्हें शरण देने वाले दो लोगों पर भी मामला दर्ज किया गया है. वहीं, दूसरी ओर जिला पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर इसकी प्रति उनके घर पहुंचाने का अभियान शुरू किया है.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने संवाददाताओं से कहा कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर इसकी प्रति उनके घर पहुंचाई जाएगी.ऐसे लोगों की साथ-साथ गिरफ्तारी नहीं होगी, लेकिन यदि ऐसा व्यक्ति दोबारा उल्लंघन करता पाया गया तो उसे गिरफ्तार किया जाएगा. भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) से अब तक 68 लोगों की जानें जा चुकी हैं और संक्रमितों की संख्या 2900 के पार पहुंच गई है. देशभर में अभी तक कुल संक्रमित 2902 हो गए हैं. पिछले 24 घंटों के दौरान 601 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इन्हीं 24 घंटे के भीतर 12 मौतें भी हुईं. पूरी दुनिया की बात करें तो कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की संख्या 10 लाख को पार कर गई है. करीब 57 हजार से अधिक लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण जान गंवानी पड़ी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं